लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः विपश्यना का होता है चमत्कारी प्रभाव

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 25, 2021 10:58 IST

सूरत तो हम देखते हैं लेकिन सूरत से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है- सीरत यानी स्वभाव! अपने स्वभाव को देखने की कला है-विपश्यना। यह कला गौतम बुद्ध ने दुनिया को सिखाई है।

Open in App
ठळक मुद्देराजा और रंक, कोई भी हो, विपश्यना मनुष्य को उच्चतर मनुष्य बना देती हैआपको कुछ नहीं करना है। बस, आंख बंद करके अपने नथुनों को देखते रहिए यह कला गौतम बुद्ध ने दुनिया को सिखाई है

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पटना में कहा कि लोग यदि विपस्सना करें तो उनकी कार्यक्षमता और प्रेम में वृद्धि होगी। राजनेताओं के मुख से ऐसे मुद्दों पर शायद ही कभी कुछ बोल निकलते हैं। रामनाथ कोविंद मेरे पुराने मित्न हैं। उनकी सादगी, विनम्रता और सज्जनता मुझे हमेशा प्रभावित करती रही थी। उसका रहस्य अब उन्होंने सबके सामने उजागर कर दिया है। वह है-विपस्सना, जिसका मूल संस्कृत नाम है- विपश्यना यानी विशेष तरीके से देखना। किसको देखना? खुद को देखना! दूसरों को तो हम देखते ही रहते हैं लेकिन खुद को कभी नहीं देखते। हां, कांच के आईने में अपनी सूरत जरूर रोज देख लेते हैं।

सूरत तो हम देखते हैं लेकिन सूरत से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है- सीरत यानी स्वभाव! अपने स्वभाव को देखने की कला है-विपश्यना। यह कला गौतम बुद्ध ने दुनिया को सिखाई है। बुद्ध के पहले भी ध्यान की कई विधियां भारत में प्रचलित थीं। उनमें से कई विधियों का अभ्यास बचपन में मैं किया करता था लेकिन आचार्य सत्यनारायण गोयनका ने यह चमत्कारी विधि मुझे सिखाई लगभग 21 साल पहले। गोयनकाजी मुझे अपने साथ नेपाल ले गए और बोले, ‘आपको अब दस दिन मेरी कैद में रहना पड़ेगा’। उनके काठमांडू आश्रम में दर्जनों देशों के सैकड़ों लोग विपस्सना सीखने आए हुए थे। मैंने उन दस दिनों में मौन रख, एक समय भोजन किया और लगभग दस-दस घंटे रोज विपस्सना की। जब मैं दिल्ली लौटा तो मेरी पत्नी डॉ। वेदवती ने कहा कि आप बिल्कुल बदले हुए इंसान लग रहे हैं। यही बात उस आश्रम में मुङो लेने आए मेरे मित्न और नेपाल के विदेश मंत्नी चक्रबास्तोला ने कही। तीसरे दिन जब प्रधानमंत्नी गिरिजाप्रसाद कोइराला से भेंट हुई तो उन्होंने बताया कि खुद नेपाल नरेश वीरेंद्र विक्रम शाह उस आश्रम में गए थे और वे स्वयं भी वहां रहना चाहते थे तो उन्होंने वही कमरा खुलवाकर देखा, जिसमें मैं दस दिन रहा था।

राजा और रंक, कोई भी हो, विपश्यना मनुष्य को उच्चतर मनुष्य बना देती है। ऐसा क्या है, उसमें? वह सबसे सरल साधना है। आपको कुछ नहीं करना है। बस, आंख बंद करके अपने नथुनों को देखते रहिए। अपनी आने और जानेवाली सांस को महसूस करते रहिए। आपके चेतन और अवचेतन मन की सारी गांठें अपने आप खुलती चली जाएंगी। आप भारहीन हो जाएंगे। आपका मन आजाद हो जाएगा। आपको लगेगा कि आप सदेह मोक्ष को प्राप्त होगए हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यभूलकर भी न करें इन 4 फलों का मेल, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

स्वास्थ्यक्या आप हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉस्टशन में अंतर जानते हैं? पहचानें लक्षण और बचने के उपाय

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारत अधिक खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम