लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: राफेल-संदेह अभी भी बाकी है

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 15, 2019 12:32 IST

पिछले 12 साल में महंगाई और डॉलर या यूरो की कीमत कितनी बढ़ी? उस विमान में क्या-क्या नए यंत्न या हथियार जोड़े गए? इस बढ़ी हुई कीमत के पीछे अगर कोई प्रतिरक्षा संबंधी रहस्य हैं तो उन्हें सरकार जरूर प्रकट न करे लेकिन इस कीमत को सही ठहराने के लिए यदि वह इस रपट का टेका लेना जरूरी समझती है तो अपने इरादों पर वह खुद ही शक पैदा कर रही है.

Open in App

राफेल सौदे पर महालेखा नियंत्नक की रपट संसद में पेश क्या हुई, उजाला और अंधेरा एक साथ हो गया है. सरकार के लोग अपनी पीठ खुद ही थपथपा रहे हैं, यह कहते हुए कि इस रपट के मुताबिक मनमोहन सरकार जिस दाम पर यह विमान खरीद रही थी, मोदी सरकार ने वह सौदा 2.86 प्रतिशत सस्ते में किया है. जबकि विरोधी इसी रपट के कई अंश निकाल-निकालकर बता रहे हैं कि हमारी सरकार ने राफेल-सौदे में फ्रांसीसी सरकार और डसाल्ट कंपनी के आगे कैसे घुटने टेके हैं. 12 साल से चल रही यह सौदेबाजी बोफोर्स की तोपों से भी ज्यादा विवाद पैदा कर रही है. दोनों पार्टियां, कांग्रेस और भाजपा, देश को यह ठीक से बता नहीं पा रही हैं कि अरबों-खरबों रु. के ये रक्षा-सौदे साफ-सुथरे क्यों नहीं हो सकते? उनमें इतना लंबा समय क्यों लगता है? सरकार यह क्यों नहीं बता पा रही है कि उसने 500 करोड़ का विमान 1600 करोड़ रु. में क्यों खरीदा? इसमें महालेखा नियंत्नक के सहारे की जरूरत ही क्या है? पिछले 12 साल में महंगाई और डॉलर या यूरो की कीमत कितनी बढ़ी? उस विमान में क्या-क्या नए यंत्न या हथियार जोड़े गए? इस बढ़ी हुई कीमत के पीछे अगर कोई प्रतिरक्षा संबंधी रहस्य हैं तो उन्हें सरकार जरूर प्रकट न करे लेकिन इस कीमत को सही ठहराने के लिए यदि वह इस रपट का टेका लेना जरूरी समझती है तो अपने इरादों पर वह खुद ही शक पैदा कर रही है.यह शक तब और भी गहरा हो जाता है, जब इस सौदे के भारतीय कर्णधार के तौर पर अनिल अंबानी की कंपनी का नाम आता है. ऐसी कंपनी, जिसे प्रतिरक्षा-उत्पादन का क ख ग भी पता नहीं. कुछ फ्रांसीसी अखबारों और ‘हिंदू’- जैसे भारतीय अखबार ने इस सौदे की इतनी अंदरूनी पर्ते उखाड़ कर रख दी हैं कि यदि वी.पी. सिंह या चंद्रशेखर जैसा कोई नेता आज विपक्ष में होता तो वह ठोस सबूतों के साथ जनता को राफेल सौदे की सच्चाई बताता.

टॅग्स :राफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत62,370 करोड़ रुपये और 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का करार, सरकार ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया अनुबंध

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो