लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का कॉलमः कश्मीर पर पाक का जबानी जमा-खर्च

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 9, 2019 15:11 IST

पूर्व मुख्यमंत्नी डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला से उनकी पार्टी के कई नेताओं की भेंट हुई. फारूक अब्दुल्ला काफी खुश नजर आए. अब अन्य कश्मीरी नेताओं से भी उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मुलाकात के रास्ते खुलते जा रहे हैं. 

Open in App

मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर में ज्यों-ज्यों ठंड बढ़ रही है, राजनीतिक बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है. मुङो आशा थी कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के भारत-पाक दंगल के बाद कश्मीर के हालात सुधरेंगे. अब वही हो रहा है. पूर्व मुख्यमंत्नी डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला से उनकी पार्टी के कई नेताओं की भेंट हुई. फारूक अब्दुल्ला काफी खुश नजर आए. अब अन्य कश्मीरी नेताओं से भी उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मुलाकात के रास्ते खुलते जा रहे हैं. 

भेंट करनेवाले पार्टी-नेताओं ने यह तो नहीं बताया कि कश्मीर के पूर्ण-विलय की प्रक्रिया पर उनकी प्रतिक्रि या क्या है. वे धारा 370 और 35 ए के बारे में मौन साधे रहे लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कह दिया कि जब तक उनके नेताओं को रिहा नहीं किया जाएगा, वे अक्तूबर में होनेवाले प्रखंड विकास समिति के चुनावों में भाग नहीं लेंगे.

यदि ये प्रमुख कश्मीरी पार्टियां इन स्थानीय चुनावों का बहिष्कार करेंगी तो कश्मीर में नया नेतृत्व उभरेगा. केंद्र सरकार शायद इस बात को पसंद करेगी लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है कि कश्मीर के ये प्रमुख नेतागण अलगाववादियों से अपनी नजदीकी शायद बढ़ा लें. ऐसे में राज्यपाल सत्यपाल मलिक और गृह मंत्नी अमित शाह को अपने फैसले काफी दूरंदेशी के आधार पर करने होंगे. इस समय कश्मीर से जो ताजा खबरें आ रही हैं, उससे तो ऐसा अंदाजा लगता है कि हालात सुधरते जा रहे हैं. उधर पाकिस्तान में कश्मीर को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. 

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की अमेरिका और सऊदी अरब की यात्ना का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला. अब वे तीसरी बार चीन जा रहे हैं. पाकिस्तान की फौज भी कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती. भारत सरकार ने 5 अगस्त को कश्मीर में जो कुछ किया है, उसे भारत की आम जनता का जबर्दस्त समर्थन तो है ही, दुनिया के देश भी उसमें कोई टांग नहीं अड़ाना चाहते. पाकिस्तान सिर्फ जबानी जमा-खर्च कर रहा है. खानापूरी कर रहा है. पाकिस्तान में सत्तारूढ़ ताकतों को अपना मुंह दिखाने के लिए यह सब नौटंकी करनी जरूरी है.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारतभ्रम की राजनीति छोड़ें, पहले अपने गिरेबान में झांकें राहुल गांधी?, संजय मयूख ने कहा- कांग्रेस ने एक बार फिर 22 लाख छात्रों के भविष्य से ऊपर राजनीति को चुना

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप