लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: नक्सलियों से कैसे निपटें?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: May 3, 2019 05:30 IST

पिछले साल महाराष्ट्र सरकार ने 40 नक्सलियों को मार गिराया था लेकिन इस बार नक्सलियों ने उसका बदला तो ले ही लिया, उन्होंने चुनाव में हुए प्रचंड मतदान पर भी अपना गुस्सा निकाल दिया. उन्हें यह जानकर धक्का लगा कि गढ़चिरोली जैसी पिछड़ी जगह पर लगभग 80 प्रतिशत मतदान हुआ यानी जंगलवासियों और अनपढ़ लोगों में इतनी राजनीतिक चेतना कहां से आ गई?

Open in App

महाराष्ट्र में विदर्भ के गढ़चिरोली में नक्सलवादियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीद हो गए और एक ड्राइवर मारा गया. गढ़चिरोली का यह इलाका छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से लगा हुआ है. वास्तव में छत्तीसगढ़ तो नक्सलगढ़ बना हुआ है. वहां आए दिन नक्सली हिंसा की वारदातें होती रहती हैं. पिछले साल महाराष्ट्र सरकार ने 40 नक्सलियों को मार गिराया था लेकिन इस बार नक्सलियों ने उसका बदला तो ले ही लिया, उन्होंने चुनाव में हुए प्रचंड मतदान पर भी अपना गुस्सा निकाल दिया. उन्हें यह जानकर धक्का लगा कि गढ़चिरोली जैसी पिछड़ी जगह पर लगभग 80 प्रतिशत मतदान हुआ यानी जंगलवासियों और अनपढ़ लोगों में इतनी राजनीतिक चेतना कहां से आ गई? यह लोकतांत्रिक चेतना नक्सलवादियों के लिए खतरा सिद्ध हो सकती है. लोकतंत्नप्रेमी नौजवान हथियार क्यों उठाएंगे? वे नक्सलवादी क्यों बनेंगे? वे हिंसा क्यों करेंगे? 

इस चिंता ने भी नक्सलियों को हताश किया और साल भर से बदला लेने की तैयारी करके वे अब हिंसा पर उतारू हो गए. उन्होंने पहले वहां के एक सड़क निर्माता ठेकेदार के 36 वाहनों को फूंक डाला और जब उनका पीछा करने के लिए महाराष्ट्र की पुलिस गई तो उसकी बस को विस्फोट करके उड़ा दिया. यह खुफिया अक्षमता और प्रशासनिक लापरवाही का प्रमाण है. मुख्यमंत्नी देवेंद्र फडणवीस और मुख्य पुलिस अधिकारी ने इस हिंसा का प्रतिकार करने की घोषणा की है. मान लें कि प्रतिकार हो भी गया तो क्या उससे नक्सलवाद खत्म हो जाएगा? नक्सलियों पर  हमले पहले भी हुए हैं लेकिन उनसे क्या फर्क पड़ा है? मैं सोचता हूं कि यह काम हमारी फौज को क्यों नहीं सौंप दिया जाता?

इसके अलावा उन कारणों को क्यों नहीं खोजा जाता, जिनके चलते हमारे नौजवान नक्सली बन जाते हैं? नक्सली नेताओं के साथ व्यापक समाज के कुछ लोग सीधा संवाद क्यों नहीं करते? जैसा कि डाकू समाज के साथ 40-50 साल पहले विनोबा और जयप्रकाश ने किया था. प्रतिहिंसा की सैन्य कार्रवाई की बजाय यह रास्ता कहीं बेहतर है. यह ठीक है कि नक्सली हिंसा के पीछे अब निहित स्वार्थ भी काम करने लगा है लेकिन हम यह न भूलें कि बंगाल की नक्सलबाड़ी और केरल के जंगलों से शुरू हुए इस आंदोलन के पीछे समाज-परिवर्तन का उग्र-आदर्शवाद ही प्रेरक-भाव रहा है.

टॅग्स :नक्सल हमलागढ़चिरोली-चिमूरमहाराष्ट्रनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएसः नमाज़ अदा करने, कलमा पढ़ने और टोपी पहनने के लिए किया मजबूर?, मेल कर्मचारी ने कहा- तुम्से बच्चा नहीं हो रहा है तो अपनी पत्नी को मेरे पास भेजो?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

क्राइम अलर्टजनवरी 2022 में दानिश शेख से मुलाकात, पीड़िता ने कहा- जुलाई 2022 में सेक्स करने को कहा, बाहों में भरा और चूमा, विरोध किया तो शादी प्रस्ताव दिया?

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारत अधिक खबरें

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल