लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: चुनावी तोहफों की बारिश पर गंभीरता से हो पुनर्विचार

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 14, 2024 10:39 IST

किसी को भी इस बात की चिंता नहीं होती कि इन चुनावी तोहफों से सरकारी खजाने को जो चूना लगता है, आखिर में तो उसकी मार ईमानदार मतदाताओं पर ही पड़ती है।

Open in App
ठळक मुद्देसवाल यह है कि बिजली अगर इतनी महंगी हैएक तय सीमा के बाद उसकी दर दोगुनी, तिगुनी करनी पड़ती है तो जिनका बिजली बिल माफ किया जा रहा है, उसकी भरपाई कहां से की जाएगी?

चुनावों के पहले जनता को राहत देने के नाम पर तोहफों की बारिश करने का सिलसिला जिस तरह बढ़ता जा रहा है, निश्चित रूप से इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। विडंबना यह है कि अगर कोई राजनीतिक दल इसे उचित नहीं भी मानता, तब भी अन्य दलों से पिछड़ने के डर से उसे इस प्रतिस्पर्धा में उतरना पड़ता है।

किसी को भी इस बात की चिंता नहीं होती कि इन चुनावी तोहफों से सरकारी खजाने को जो चूना लगता है, आखिर में तो उसकी मार ईमानदार मतदाताओं पर ही पड़ती है। महाराष्ट्र में भी कृषि पंप कनेक्शन के बिजली कनेक्शन के बिल को माफ करने के बाद विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार हर वर्ग को राहत प्रदान करने के प्रयास में जुटी है। 

अब स्थायी रूप से काटे गए बिजली कनेक्शन के बकायादारों को ‘अभय’ देने की तैयारी हो रही है। महावितरण के प्रस्ताव के अनुसार योजना 1 सितंबर से 30 नवंबर तक लागू रहेगी और 31 मार्च तक के बकायादारों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें 100 फीसदी ब्याज एवं डीपीसी शुल्क माफ होंगे और 30 फीसदी मूल राशि भरने पर ग्राहकों को नया कनेक्शन दे दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अभी डेढ़-दो माह पहले ही मई-जून की गर्मी में विद्युत ग्राहकों को आम दिनों के मुकाबले दोगुने-तिगुने बिजली बिल आए थे, जिस पर महावितरण का तर्क था कि लोगों ने बिजली की खपत ज्यादा की है। असलियत यह है कि महावितरण की विद्युत दर ही एक तय सीमा के बाद दोगुनी और फिर तिगुनी हो जाती है।

सवाल यह है कि बिजली अगर इतनी महंगी है कि एक तय सीमा के बाद उसकी दर दोगुनी, तिगुनी करनी पड़ती है तो जिनका बिजली बिल माफ किया जा रहा है, उसकी भरपाई कहां से की जाएगी?

इसके अलावा बिजली बिल नहीं भरने वालों का बकाया माफ करना क्या बिल नियमित रूप से भरने वाले ईमानदार उपभोक्ताओं के साथ अन्याय नहीं है? जब उन्हें लगेगा कि बिल नहीं भरने पर दंड के बजाय पुरस्कार मिलता है तो क्या वे समय पर बिल भरने के लिए हतोत्साहित नहीं होंगे?

हकीकत यह है कि फ्री में जहां जो भी चीजें बांटी जाती हैं, उसका खामियाजा ईमानदार नागरिकों को ही भुगतना पड़ता है, क्योंकि सरकारी खजाना उन्हीं के टैक्स से भरता है। एक ऐसी व्यवस्था बननी चाहिए कि ईमानदार करदाताओं द्वारा अपनी गाढ़ी कमाई पर भरे गए टैक्स को ‘मुफ्त’ में कोई भी न उड़ाने पाए और सचमुच की जनहितकारी योजनाओं में ही वह खर्च हो।

टॅग्स :चुनाव आयोगभारतBJPकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल