लाइव न्यूज़ :

राजनीति पर अपराध का बढ़ता दाग चिंताजनक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 22, 2025 06:42 IST

इनमें से 170 सांसदों पर तो ऐसे गंभीर अपराधों के आरोप हैं जिनकी सजा 5 साल या उससे ज्यादा की कैद हो सकती है

Open in App

राजनीति को अपराध के दाग से मुक्त करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है लेकिन जिस तरह से राजनीति में लगातार दागी  लोग चुनकर आ रहे हैं, उससे लगता है कि इस मांग का  हश्र चिकने घड़े पर पानी डालने जैसा ही हो रहा है. चुनाव अधिकार निकाय ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) के अनुसार दिल्ली में हाल ही में शपथ लेने वाले सात मंत्रियों में से मुख्यमंत्री सहित पांच ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

इनमें से एक मंत्री आशीष सूद पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं. यह सच है कि जनप्रतिनिधियों या जनप्रतिनिधि बनने के इच्छुकों पर राजनीतिक विद्वेष के चलते भी आरोप लगाकर आपराधिक मामले दर्ज कराए जाते हैं लेकिन यह कहावत भी गलत नहीं है कि बिना आग के धुआं नहीं उठता है. मामूली अपराधों तक तो फिर भी ठीक है लेकिन गंभीर अपराध बेबुनियाद दर्ज होने की बात हजम नहीं होती.

राजनीति का यह दुर्भाग्य ही है कि इसके बावजूद राजनीतिक दल चुनाव में मामूली अपराध के मामले तो दूर, कई बार दुर्दांत अपराधियों को भी टिकट देने से हिचकते नहीं हैं. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में राजनीति के अपराधीकरण पर एक रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें बताया गया कि 543 लोकसभा सांसदों में से 251  (46 प्रतिशत) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 170 सांसदों पर तो ऐसे गंभीर अपराधों के आरोप हैं जिनकी सजा 5 साल या उससे ज्यादा की कैद हो सकती है. यही नहीं बल्कि विगत एक जनवरी तक मौजूदा या पूर्व विधायकों के खिलाफ 4,732 आपराधिक मामले लंबित हैं.

ये आंकड़े राजनीति के अपराधीकरण की गंभीरता को दर्शाते हैं. चिंताजनक बात यह है कि यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पिछली लोकसभा में 514 लोकसभा सदस्यों में 225 (44 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा चुनावी हलफनामों में की थी, जिनमें 29 प्रतिशत सांसदों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. वर्ष 2004 में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सांसदों की संख्या 128 थी जो वर्ष 2009 में 162 और 2014 में बढ़कर 185 हो गई.

दरअसल राज्यों की विधानसभाओं और देश की संसद में जब दागी सदस्यों की संख्या बढ़ती है तो निचले स्तर के निर्वाचनों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. वर्ष 1993 में वोहरा समिति की रिपोर्ट और वर्ष 2002 में संविधान के कामकाज की समीक्षा करने के लिए राष्ट्रीय आयोग  की रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि भारतीय राजनीति में गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ रही है.

हालांकि जन-प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 दोषी राजनेताओं को चुनाव लड़ने से रोकती है, लेकिन ऐसे नेता जिन पर केवल मुकदमा चल रहा है, वे चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र होते हैं. इसलिए राजनीति को अपराधमुक्त करने का दायित्व राजनीतिक दलों और उनके नेताओं का ही है और उन्हें ही तय करना होगा कि यह काम कैसे करना है.

 

 

 

 

टॅग्स :क्राइमBJPकांग्रेसजेडीयूआरजेडीBJD
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र