लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती- क्रांतिकारी साधु...जो ठीक लगता था, बेधड़क बोल देते थे

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 13, 2022 13:50 IST

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने 2002 में गुजरात में हुए दंगों का उन्होंने दो-टूक विरोध किया था. वे 1942 में स्वाधीनता आंदोलन के तहत सत्याग्रह करते हुए जेल भी गए थे.

Open in App

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर सारे देश का ध्यान गया है. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. स्वरूपानंदजी के व्यक्तित्व की यह खूबी थी कि वे जो भी आलोचना या सराहना करते थे, उसके पीछे उनका अपना कोई राग-द्वेष नहीं था लेकिन उनकी अपनी राष्ट्रवादी दृष्टि थी. उन्हें जो ठीक लगता था, वह वे बेधड़क होकर बोल देते थे.

मेरा और उनका आत्मीय संपर्क 50 साल से भी ज्यादा पुराना था. मेरा करपात्री महाराज और रामराज्य परिषद के नेताओं से बचपन से घनिष्ठ संबंध रहा है. स्वरूपानंदजी भी रामराज्य परिषद में काफी सक्रिय थे. 2002 में गुजरात में हुए दंगों का उन्होंने दो-टूक विरोध किया था. उन्होंने समान आचार संहिता, गोरक्षा अभियान, राम मंदिर आदि कई मामलों में अटलजी का डटकर समर्थन किया था. वे कोरे धर्मध्वजी और भगवाधारी संन्यासी भर नहीं थे. उन्होंने 18 साल की आयु में जेल काटी. वे 1942 में स्वाधीनता आंदोलन के तहत सत्याग्रह करते हुए पकड़े गए थे. 1950 में उन्होंने संन्यास ले लिया और 1981 में वे शंकराचार्य की उपाधि से विभूषित हुए. 

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में जन्मे इन स्वामीजी का पहला नाम पोथीराम उपाध्याय था. लेकिन उनके पांडित्य और साहस की ध्वजा उनके युवा-काल से ही फहराने लगी थी. लोग उन्हें ‘क्रांतिकारी साधु’ कहा करते थे. वे द्वारका शारदापीठ और बद्रीनाथ की ज्योतिष पीठ के भी शंकराचार्य रहे. उन्होंने राजीव-लोंगोवाल समझौता करवाने और सरदार सरोवर विवाद हल करवाने में भी सक्रिय भूमिका अदा की थी. वे अंग्रेजी थोपने के भी कट्टर विरोधी थे. वे भाषाई आंदोलन में हमेशा मेरा साथ देते थे. वे यह भी चाहते थे कि दक्षिण और मध्य एशिया के सभी राष्ट्रों का एक महासंघ बने ताकि प्राचीन आर्यराष्ट्रों के लोग बृहद परिवार की तरह रह सकें.

टॅग्स :Madhya PradeshAtal Bihari Vajpayee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल का सपोर्ट?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?