लाइव न्यूज़ :

पत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

By विवेक शुक्ला | Updated: December 19, 2025 05:35 IST

तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने उन्हें भाखड़ा बांध के श्रमिकों की स्मृति में एक और विशाल स्मारक बनाने का कार्य सौंपा. इसके बाद सुतार जी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

Open in App
ठळक मुद्देरचनाएं इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम को जीवंत करती हैं.सुतार जी की पहली बड़ी रचना 45 फुट ऊंची ‘चंबल माता’ की प्रतिमा थी.मध्यप्रदेश के गांधी सागर बांध पर स्थापित है.

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के रचयिता के रूप में अमर हो गए राम सुतार के निधन से भारतीय मूर्तिकला जगत के एक युग का अंत हो गया.  सुतार जी की कला की खासियत उनकी यथार्थवादिता और भावपूर्ण अभिव्यक्ति थी. वे मूर्तियों में ऐसी जीवंतता लाते थे, मानो पत्थर बोल उठेंगे. उनकी रचनाएं इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम को जीवंत करती हैं.

सुतार जी की पहली बड़ी रचना 45 फुट ऊंची ‘चंबल माता’ की प्रतिमा थी, जो मध्यप्रदेश के गांधी सागर बांध पर स्थापित है. इसने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने उन्हें भाखड़ा बांध के श्रमिकों की स्मृति में एक और विशाल स्मारक बनाने का कार्य सौंपा. इसके बाद सुतार जी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

उन्होंने छह दशकों में 8000 से अधिक मूर्तियां बनाईं, जिनमें से 50 से ज्यादा विशाल स्मारक हैं. उनकी रचनाएं भारत ही नहीं, विदेशों में भी स्थापित हैं. सुतार जी को अपनी संसद भवन परिसर में ध्यानमग्न मुद्रा में स्थापित महात्मा गांधी की 17 फुट ऊंची प्रतिमा  बेहद प्रिय थी. उन्होंने एक साक्षात्कार में इस लेखक से कहा था कि उन्हें इस कृति को देखकर बहुत शांति मिलती है.

इसकी प्रतिकृतियां गांधीनगर, बेंगलुरु और विदेशों में स्थापित हैं. राम सुतार ने भारत और विदेशों में महात्मा गांधी की कई मूर्तियां बनाई हैं, जो उनकी सादगी और संदेश को दर्शाती हैं. वे शुरू से ही महात्मा गांधी से प्रेरित रहे. संसद में छत्रपति शिवाजी महाराज की घुड़सवारी मुद्रा वाली प्रतिमा भी उनकी कृति है.

अन्य उल्लेखनीय कार्यों में अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह की 21 फुट ऊंची प्रतिमा, कुरुक्षेत्र में कृष्ण-अर्जुन रथ स्मारक, बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा की 108 फुट ऊंची प्रतिमा और गोवा में भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा शामिल हैं. उन्होंने डॉ. बाबासाहब आंबेडकर, गोविंद बल्लभ पंत, कर्पूरी ठाकुर जैसे नेताओं की मूर्तियां भी बनाईं.

वे कहते थे कि मूर्तिकला केवल कला नहीं, बल्कि इतिहास को संरक्षित करने का माध्यम है.  90 की उम्र पार करने के बाद भी वे सक्रिय रहे. राम सुतार धुन के पक्के थे.  थकते नहीं थे. उम्र के असर से बेखबर वे अपने काम में डूबे रहते थे. दिन और रात के भेद को भूल जाते थे.

वे कहते थे कि किसी भी मूर्तिकार से यह अपेक्षा नहीं करनी चाहिए कि वह तय समय सीमा पर हर हालत में काम पूरा कर लेगा. दरअसल मूर्तिकला एक समय लेने वाली और श्रमसाध्य प्रक्रिया  है. एक अच्छे मूर्तिकार को धैर्यवान और दृढ़ होना चाहिए और अपने काम को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए.

इन गुणों के अलावा, एक अच्छे मूर्तिकार को कला के इतिहास और सिद्धांत का भी ज्ञान होना चाहिए. एक अच्छा मूर्तिकार वह होता है जो तकनीकी रूप से कुशल, रचनात्मक, कल्पनाशील, अवलोकनशील, समस्या-समाधान में कुशल हो.

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशराम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, मजदूरों के लिए बड़ी राहत

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?