लाइव न्यूज़ :

रहीस सिंह का ब्लॉग: संबंधों की केमिस्ट्री में ‘नमस्ते ट्रम्प’ का कितना असर?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 23, 2020 10:08 IST

भारत सरकार इस दिशा में बेहद संजीदगी के साथ कदम बढ़ा रही है. ऐसी संभावना है कि आगामी समझौता भारत और अमेरिका के बीच 500 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार को स्थापित करने के लिए रास्ता तलाश करेगा.

Open in App

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने खिलाफ चले महाभियोग को खारिज कराकर नई लोकप्रियता के साथ भारत आ रहे हैं और उनका स्वागत कर रहा है दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र. संभावना यह है कि अहमदाबाद के ‘नमस्ते ट्रम्प’ से भारत-अमेरिका के बीच स्थापित संबंधों की बांडिंग और मजबूत होगी. लेकिन कितनी? क्या इसमें कुछ अरिथमेटिकल डिविडेंड भी शामिल होंगे?

विदेश नीति पर विचार करते समय यह ध्यान रखने की जरूरत होती है कि वे कौन से फैक्टर्स हैं जो विदेश नीति की दिशा तय करने में सहायक होते हैं या वे किसी न किसी प्रकार से उसे प्रभावित करते हैं. वर्तमान समय में बाजार के साथ-साथ स्ट्रेटेजी इस पर खासा प्रभाव डाल रही हैं. लेकिन दूसरी तरफ व्यक्तित्व और लोकप्रियता इसे नई दिशा देने में सहयोगी होती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाइम्स स्क्वायर और ह्यूस्टन में भारतवंशियों के बीच उपस्थित होकर न केवल भारतवंशियों के साथ संवेदनात्मक रिश्ते कायम किए बल्कि अमेरिकी लोकतंत्र में भारत के प्रभाव को ताकत दी. उन्होंने भारतवंशियों को यह एहसास दिलाया कि उनकी उपस्थिति केवल अरिथमेटिकल महत्व नहीं रखती बल्कि यह नए इतिहास की रचना करने में समर्थ है. ट्रम्प शायद इसे समझ भी चुके हैं. यही वजह है कि वे चुनाव से पहले भारत की यात्र पर आ रहे हैं. हां अभी यह तय होना है कि उनकी यात्र के बाद भारत-अमेरिका संबंध शेष एशियाई देशों के साथ स्थापित अमेरिका संबंधों के मुकाबले कितने डिविडेंड की स्थिति में होंगे. यह भी देखना होगा कि ट्रम्प अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और कोरोना इम्पैक्ट के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान की भरपाई को केंद्र में लाकर भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाना चाहेंगे या फिर स्वतंत्र रूप से भारतीय हितों को ध्यान में रखते हुए.इस यात्र के दौरान संभवत: भारत और अमेरिका के बीच कोई ट्रेड समझौता न हो और हो तो कोई छोटा-मोटा समझौता ही हो. ऐसा ट्रम्प स्वयं स्पष्ट कर चुके हैं. उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच फिलहाल कोई ट्रेड समझौता नहीं होने जा रहा है. दरअसल

दोनों ही देश एक व्यापक एफटीए पर बात कर रहे हैं जिसमें सभी पक्षों के हितों की समान तौर पर रक्षा होनी चाहिए. ध्यान रहे कि अब तक भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) रॉबर्ट लाइथाइजर के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है और दोनो पक्षों के बीच इस बात पर सहमति भी बन चुकी है कि छोटे-मोटे ट्रेड समझौते की जगह बड़े समझौते को तरजीह दी जानी चाहिए. लेकिन अभी तय नहीं है. हां यह पहला अवसर होगा जब दोनों देश कॉम्प्रिहेंसिव फ्री ट्रेड पर बात कर रहे हैं अन्यथा अभी तक तो परस्पर वरीयता वाले कारोबार को लेकर बातचीत ही हो रही थी.

भारत सरकार इस दिशा में बेहद संजीदगी के साथ कदम बढ़ा रही है. ऐसी संभावना है कि आगामी समझौता भारत और अमेरिका के बीच 500 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार को स्थापित करने के लिए रास्ता तलाश करेगा. लेकिन अभी भारत चाहता है कि अमेरिका जीएसपी के तहत मिलने वाली रियायतें फिर से बहाल करे, भारतीय कृषि एवं तकनीकी उत्पादों का आयात अमेरिका और बढ़ाए तथा भारतीय पेशवरों के रास्ते में आने वाली सभी बाधाएं दूर हों.

दूसरी तरफ अमेरिका चाहता है कि भारत उसके कृषि उत्पादों व एल्कोहल उत्पादों पर शुल्क घटाए, उसकी ऑटो कंपनियों के लिए भारतीय बाजार के दरवाजे और खोले जाएं तथा ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए बने नए नियमों को अधिक उदार बनाया जाए.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रानरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?