लाइव न्यूज़ :

पुण्य प्रसून वाजपेयी का ब्लॉग: किस उम्मीद तले करें 2020 का स्वागत

By पुण्य प्रसून बाजपेयी | Updated: December 31, 2019 05:52 IST

आजादी के 72 बरस बाद भी संविधान को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं तो बहुतेरे सवाल लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभाषा-संस्कृति से जुड़े सवाल भी नागरिकों के वजूद से जा जुड़े हैं. दस बरस पहले तक 2020 में महाशक्ति बनने का ख्वाब संजोये भारत अब एक असमंजस की स्थिति में 2020 में कदम रखने को तैयार है. 

21वीं सदी का दूसरा दशक भी बीत रहा है. 2019 को पीछे छोड़ दुनिया 2020 में कदम रखने को तैयार है.लेकिन हम बीतते बरस के साथ आगे नहीं पीछे देखने को तैयार हैं. देश की सामाजिक-आर्थिक स्थितियां आगे की जगह पीछे लौट रही हैं. नागरिकता का सवाल 1947 के जख्मों को कुरेद रहा है तो डावांडोल अर्थव्यवस्था 1991 के हालात की याद दिला रही है.

आजादी के 72 बरस बाद भी संविधान को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं तो बहुतेरे सवाल लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर हैं. भाषा-संस्कृति से जुड़े सवाल भी नागरिकों के वजूद से जा जुड़े हैं. दस बरस पहले तक 2020 में महाशक्ति बनने का ख्वाब संजोये भारत अब एक असमंजस की स्थिति में 2020 में कदम रखने को तैयार है. 

हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना तले नागरिकता का सवाल मुसलमानों को डरा रहा है जिन्हें अपने वजूद को साबित करने के लिए अपनी जड़ों को खोजने का काम दिया गया है. हिंदुओं के सामने धर्म और भूख की लड़ाई में से किसी एक को चुनने की राजनीतिक चुनौती है. 

आदिवासी-दलित जिंदगी के उन अनछुए रास्तों से गुजरने के लिए तैयार हैं जहां उनके हक को संविधान का जामा पहना कर विकास के मार्ग को बनाने के लिए उन्हें उनकी जमीन से ही बेदखल किया जा रहा है. किसान-मजदूर के सामने अपनी उपज की कीमत भी मिल न पाने का सवाल है तो शहरी डिग्रीधारियों के सामने रोजगार न मिलने के सवाल हैं.  तो क्या भारत 21वीं सदी में पिछड़ रहा है या फिर तीन से पांच ट्रिलियन की इकोनॉमी का सपना हर मुश्किल हालात पर रेड कार्पेट डालने को तैयार है और एक सुनहरे युग की तरफ भारत 2020 में बढ़ जाएगा. 

खासकर तब जब दुनिया पूंजी की गुलाम है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है. लेकिन पहली बार बीतते बरस की आहट के बीच सबसे बड़ा सवाल यही हो चला है कि कहीं आजाद भारत की अर्थव्यवस्था सबसे बड़े संकट में तो नहीं फंस चुकी है? टैक्स, जीएसटी, डिसइनवेस्टमेंट तक में जो टारगेट था वह भी रकम आ नहीं पा रही है. तो सरकार अब क्या करे. 

मौजूदा वित्तीय वर्ष में डिसइनवेस्टमेंट का टारगेट 1.05 लाख करोड़ का था लेकिन दिसंबर तक सिर्फ 17,364 करोड़ ही आ पाए हैं. राज्यों को जीएसटी का हिस्सा अभी तक दिया नहीं जा सका है. तो 2020 का स्वागत किया कैसे जाए? 2019 से आगे देश देखना बंद कर दुबारा अपने अतीत को ही निहारना शुरू कर दे क्योंकि जिन नागरिकों की न्यूनतम जरूरतों को भी पूरा करने में राज्य सक्षम हो नहीं पा रहा है वहां नागरिक को नागरिक होने के प्रमाण पत्न में फंसा देने से क्या रास्ता निकल आएगा?  शायद पहली बार 2019 के आखिर में लोगों के सामने ये सवाल है कि वो किस उम्मीद और भरोसे से 2020 का स्वागत करें.

टॅग्स :न्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो