लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भार्गव का ब्लॉग: मौसम के बिगड़ते मिजाज से तबाही

By प्रमोद भार्गव | Updated: October 7, 2019 06:03 IST

बारिश के अनुमान गलत क्यों साबित हुए, इसका तार्किक जवाब मौसम विभाग के पास नहीं है. फिर भी उसका कहना है कि प्रशांत महासागर में अलनीनो के प्रकट हो जाने से शुरू में इसने मानसून को बरसने नहीं दिया. इसलिए जुलाई में कम बारिश हुई.

Open in App

मौसम के अनुमानों को गलत साबित करते हुए मूसलाधार बारिश ने 11 राज्यों में तबाही मचा दी. इस बार तबाही का संकट महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से शुरू हुआ और सितंबर माह के अंत में बिहार और उत्तर-प्रदेश में तांडव बनकर टूट पड़ा. इससे राजधानी पटना के 80 प्रतिशत घरों में पानी भर गया और बिहार के 14 जिले प्रभावित हुए.

देश में कुल 910 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश का औसत 860 मिमी है. इस बार मौसम विज्ञान विभाग और मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट सटीक भविष्यवाणी करने में पूरी तरह असफल रही है. शुरू में मौसम विभाग ने 98 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई थी, जो बाद में घटाकर 96 फीसदी कर दी थी. इसी तरह स्काईमेट ने 96 प्रतिशत बारिश की भविष्यवाणी की थी, जो गलत साबित हुई.

बारिश के अनुमान गलत क्यों साबित हुए, इसका तार्किक जवाब मौसम विभाग के पास नहीं है. फिर भी उसका कहना है कि प्रशांत महासागर में अलनीनो के प्रकट हो जाने से शुरू में इसने मानसून को बरसने नहीं दिया. इसलिए जुलाई में कम बारिश हुई. इसी समय हिंद महासागर में मानसून के अनुकूल वातावरण तैयार हुआ. नतीजतन बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना, जिससे अगस्त, सितंबर में कई राज्यों में भारी बारिश हुई.

दरअसल पर्यावरण के असंतुलन के कारण गर्मी, बारिश और ठंड का संतुलन भी बिगड़ता है. इसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य और कृषि की पैदावार व फसल की पौष्टिकता पर पड़ता है. यदि मौसम में आ रहे बदलाव से पांच साल के भीतर घटी प्राकृतिक आपदाओं और संक्रामक रोगों की पड़ताल की जाए तो वे हैरानी में डालने वाले हैं. तापमान में उतार-चढ़ाव से दिल व सांस संबंधी रोगों से मृत्युदर में इजाफा हो सकता है.  बढ़ते तापमान के कारण प्रदूषण में वृद्धि दमा का कारण है. दुनिया में करीब 30 करोड़ लोग इसी वजह से दमा के शिकार हैं.

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो