लाइव न्यूज़ :

प्रकाश बियाणी का ब्लॉग: महामारी से महायुद्ध का मध्यांतर!

By Prakash Biyani | Updated: April 9, 2020 09:04 IST

भारत का यह जनसंख्या घनत्व है- 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. पश्चिमी बंगाल में तो प्रति वर्ग किमी 1102, केरल में 960 और उत्तर प्रदेश में 829 व्यक्ति रह रहे हैं. यानी यहां कोरोना के व्यापक संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है.

Open in App

प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सारे देश ने कोरोना के विरुद्ध दीयों, मोमबत्तियों और टॉर्च की रोशनी से एकजुटता तो दिखा दी पर इस वैश्विक महामारी के विरुद्ध महायुद्ध का अभी मध्यांतर हुआ है. नि:संदेह हमारे लिए सांत्वना की बात है कि दुनिया में जितनी बड़ी संख्या में  लोग कोरोना संक्रमित हैं और मर चुके हैं उसके मुकाबले भारत में संक्रमित लोगों और इससे मरने वालों की संख्या बहुत कम है.

ये आंकड़े आत्मविश्वास जगाते हैं कि जिस महामारी के आगे दुनिया के संपन्न और विकसित देशों ने घुटने टेक दिए उससे भारत लड़ेगा भी और जीतेगा भी. पर ऐसा तभी होगा जब जोश में हम होश न खो बैठें. हमें याद रखना चाहिए कि यह महामारी तीसरे चरण कम्युनिटी ट्रांसमिशन में तेजी से फैलती है.

सबसे पहले तो हमारा हेल्थ केयर सिस्टम बेहद कमजोर है. दुर्भाग्य से हमारे देश में कोरोना कम्युनिटी स्प्रेड हुआ और अमेरिका/इटली की तरह लाखों लोग संक्रमित होने लगे तो हमारे पास उनके लिए पर्याप्त वेंटिलेटर नहीं हैं. हमें अपने चिकित्साकर्मियों को नमन करना चाहिए जो अपर्याप्त प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स में भी लोगों की जान बचा रहे हैं. पर कोरोना का व्यापक संक्रमण हुआ तो वे भी घुटने टेक देंगे. हमारे लिए दूसरा बड़ा खतरा है- प्रति वर्ग किमी प्रति व्यक्ति संख्या.

भारत का यह जनसंख्या घनत्व है- 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. पश्चिमी बंगाल में तो प्रति वर्ग किमी 1102, केरल में 960 और उत्तर प्रदेश में 829 व्यक्ति रह रहे हैं. यानी यहां कोरोना के व्यापक संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा है. यही नहीं, लॉकआउट के बाद 6 करोड़ दिहाड़ी मजदूर महानगरों से अपने होम टाउन की ओर निकल पड़े हैं. सरकार ने जो जहां हैं उन्हें वहां रोक तो दिया है पर उनके आवास और खानपान का बंदोबस्त एक बड़ी चुनौती है.

यही नहीं, यह भी सुनिश्चित करना है कि यह पलायन कोरोना संक्रमण न फैलाए. लॉकआउट के मध्यांतर में हमारी सबसे बड़ी चुनौती है- कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना. इसके लिए सरकार को लॉकडाउन खोलने में हड़बड़ी नहीं करनी चाहिए. इस समय इकोनॉमी नहीं, सरकार की प्राथमिकता होना चाहिए हर भारतीय की जान. और हमें भी लॉकडाउन के निर्देशों को मानना चाहिए. हम खुद को संक्रमण से बचाएं और संक्र मण न फैलाएं. क्या होगा यदि कुछ दिन हम सब्जी, फल नहीं खाएंगे. केवल दाल-रोटी पर गुजारा कर लें लेकिन लक्ष्मण रेखा न पार करें.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran Travel Advisory: ईरान की यात्रा से बचें, भारत सरकार की नागरिकों को सख्त चेतावनी, 'हवाई या सड़क मार्ग का न करें इस्तेमाल'

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारत अधिक खबरें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

भारतपरीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज