लाइव न्यूज़ :

पीयूष पांडे का ब्लॉग: प्रण में प्राण प्रतिष्ठा का आधुनिक फार्मूला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 28, 2019 15:30 IST

बावजूद इसके, नववर्ष प्रण अर्थात् न्यू ईयर रिजोल्यूशन एक परंपरा है, जिसे निभाने के लिए दुनियाभर के करोड़ों लोग इन दिनों चिंतन-मनन कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देन्यू ईयर रिजोल्यूशन खुद ही खुद को दिया वो मेनिफेस्टो होता है, जिसकी चिंता करने की जरूरत नहीं होती. संभव है कि आप प्रण में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित हों.

पीयूष पांडे

एक वक्त था, जब मूंछ के बाल की कीमत होती थी. वचन दे दिया तो दे दिया. वीर बहादुर मूंछ का बाल गिरवी रख साहूकारों से उधार ले आया करते थे. उन दिनों ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ वाली कहावत ट्रेंड में थी. आजकल ‘प्रण जाए भाड़ में किंतु प्राण बचे रहें’ वाली कहावत ट्रेंड में है. 

बावजूद इसके, नववर्ष प्रण अर्थात् न्यू ईयर रिजोल्यूशन एक परंपरा है, जिसे निभाने के लिए दुनियाभर के करोड़ों लोग इन दिनों चिंतन-मनन कर रहे हैं. न्यू ईयर रिजोल्यूशन खुद ही खुद को दिया वो मेनिफेस्टो होता है, जिसकी चिंता करने की जरूरत नहीं होती.

जिस तरह वोटिंग से एक दिन पहले तक पार्टियां मेनिफेस्टो जारी करती हैं, उसी तरह आप भी अपना मेनिफेस्टो रूपी रिजोल्यूशन साल के आखिरी दिन के आखिरी घंटे के आखिरी मिनट तक जारी कर सकते हैं. संभव है कि आप प्रण में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित हों. आप भयभीत हों कि आपका लिया प्रण कहीं फिर झूठा न साबित हो. 

हर साल की तरह इस बार भी आप प्रण पर चंद दिन नहीं टिक पाए तो? तो जनाब, चिंता करने की जरूरत नहीं है. आखिर आप झूठ बोलेंगे भी तो खुद से ही न. लोग घर-द्वार, मंदिर-मस्जिद, सड़क, रैली-गोष्ठी कहीं भी खुलकर झूठ बोल रहे हैं और आप खुद से भी झूठ नहीं बोल सकते. हद है! अभिव्यक्ति की आजादी का फिर क्या मतलब है?आधुनिक संसार में असत्य ही असल सत्य है. 

चूंकि असत्य बोलने का प्रशिक्षण किसी पाठशाला में नहीं दिया जाता इसलिए यह योग्यता मानव स्वयं अर्जित करता है. फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब रूपी आधुनिक शास्त्नों में ज्ञानी बताते हैं कि प्राण बचाने के लिए सौ असत्य भी बोलने पड़ें तो वो ही धर्म है. झूठ बोलना अब न पाप है, और न नदी किनारे सांप है. दरअसल, नदियों में पानी ही नहीं है तो किनारे सांप क्या करेंगे? हालांकि, कभी-कभी सांपों को विधानसभा और संसद के आसपास विचरते देखा जाता है. शायद आसपास जंगल बहुत हैं, इसलिए. 

खैर, यदि आप न्यू ईयर रिजोल्यूशन पर खरे न उतर पाने की चिंता से ग्रस्त हैं तो इस मामले में राजनेताओं से प्रेरणा लीजिए. वादा पूरा न करने के बाद धर्मनिरपेक्ष रहना उनकी खासियत से कुछ सीखिए.

विगत वर्षो में प्रण के साथ हुए हादसों को भूलकर फिर नई राह चलें. सरकारें भी ऐसा ही करती हैं. आप तो एक धांसू सा प्रण लेकर पहले अपने परिजनों को बताएं और फिर उसे फेसबुक-ट्विटर पर गाएं. प्रण को एंजॉय करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करें. प्रण में प्राण प्रतिष्ठा का यही आधुनिक फार्मूला है.

टॅग्स :न्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो