लाइव न्यूज़ :

पीयूष पांडे का ब्लॉग: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लाभ ही लाभ

By पीयूष पाण्डेय | Updated: February 20, 2021 13:00 IST

चुनाव न हों तो पेट्रोल-डीजल की हाहाकारी कीमतों को पेट्रोलियम कंपनियों का निजी मसला कहकर उसी तरह पल्ला झाड़ती है, जिस तरह पार्टियां अपनी बयानबाज के किसी फालतू बयान पर फंसने के बाद निजी बयान कहकर पल्ला झाड़ती हैं.

Open in App

देश का गरीब भले बरसों-बरस से अपनी रोटी का शेयर नहीं पा पाया, लेकिन शेयर बाजार कुलांचे भर रहा है. सेंसेक्स 50 हजार पार कर गया. उधर, शेयर बाजार की देखा-देखी पेट्रोल 100 रु. पार कर गया. हमारा राष्ट्रीय चरित्र भले फटे में टांग फंसाने का है, लेकिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के मामले में सरकार टांग नहीं फंसाती.

तब तक, जब तक चुनाव न हों. चुनाव न हों तो पेट्रोल-डीजल की हाहाकारी कीमतों को पेट्रोलियम कंपनियों का निजी मसला कहकर उसी तरह पल्ला झाड़ती है, जिस तरह पार्टियां अपनी बयानबाज के किसी फालतू बयान पर फंसने के बाद निजी बयान कहकर पल्ला झाड़ती हैं.

पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर विरोधी छाती पीटते हैं, और जो पहले विरोध में छाती पीटते थे, वो सत्ता में आते ही शर्म निरपेक्ष हो लेते हैं. आम आदमी सिवाय रोने के कुछ नहीं कर सकता.

मुझे लगता है कि पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के नुकसान हैं तो फायदे भी हैं. आम जनता इन फायदों को जाने तो वो समझ पाएगी कि सरकार क्यों दाम कम नहीं कराना चाह रही.

1-सरकार चाहती है कि लोग साइकिल का ज्यादा-से-ज्यादा इस्तेमाल करें. बंदा कार खरीद भी ले तो एक टेंशन ईएमआई चुकाने की होती है. फिर, गड्ढों वाली सड़क पर कार चलाने का आनंद नहीं. बड़ी कार में तनाव पार्किंग का होता है. साइकिल सस्ती और सुरक्षित है. ‘इको फ्रेंडली’ अलग.

2-पेट्रोल की बढ़ी कीमतें भारत को समाजवाद की तरफ लौटा सकती हैं. गाड़ी भले खूब बड़ी रख ले व्यक्ति घर में लेकिन औकात नहीं पेट्रोल डलवाने की तो चलो बेटे तुम भी आम आदमी के साथ बस-वस, ऑटो-टैंपू में. बंदा समझ लेगा लू लपट में जीने वाले का दर्द.

3-बाजार में पेट्रोल मग या पेट्रोल टिन के रूप में गिफ्ट पैक की नई संभावनाओं के द्वार भी अब खुल सकते हैं. आशिक अपनी महबूबाओं को पेट्रोल मग गिफ्ट करेंगे तो कन्या का पूरा परिवार खुशी में झूम उठेगा.

4-दहेज में लक्जरी आइटम के रूप में भी पेट्रोल की संभावनाएं बनेंगी. फायदा यह होगा कि दहेज में आया पेट्रोल शादी के एक-दो साल मुहब्बत वाले पीरियड में खत्म हो लेगा. इसके बाद विवाद होता है तो ‘दहेज वापस दो’ टाइप झंझट नहीं.

5-सरकार घोड़ा एसोसिएशन को भी सपोर्ट कर सकती है. देश में घोड़ों का कोई मां-बाप नहीं है. घोड़े-गधे समझदार जानवर हैं. दो-चार बार बंदा उन्हें मार्केट घुमा लाया तो वो खुद पार्क हो जाएंगे.

6-मोटर गाड़ियों ने तांगे खत्म कर दिए. बसंती टाइप की जुझारू लड़कियां भी तांगे के साथ खत्म हो लीं. अब धन्नो और बसंती फिर दिखाई दे सकती हैं. यानी बढ़ी कीमतों का एक सिरा महिला सशक्तिकरण से जुड़ता है.

टॅग्स :पेट्रोलभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी