लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Terror Attack: हमें आदिल हुसैन शाह जैसे कश्मीरियों की जरूरत है?, कश्मीरी युवा आतंकवाद के विरोध में खड़े हों

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: April 25, 2025 05:28 IST

Pahalgam Terror Attack: सईद किसी को भले ही बचा नहीं पाया लेकिन उसने हिम्मत तो की! आज जरूरत इसी बात की है कि कश्मीरी युवा आतंकवाद के विरोध में खड़े हों.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 35 साल में आतंकवाद ने कश्मीर की कई युवा पीढ़ी को नेस्तनाबूद कर दिया है. लोगों की मजहबी सोच तो है ही, ज्यादातर लोगों के भीतर मौत का खौफ भी है. किसी गांव में आतंकवादी किसी घर में घुस जाते हैं तो वो परिवार क्या करे?

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में जब आतंकवादियों ने पर्यटकों का धर्म पूछ कर मारना शुरू किया तो एक शख्स ऐसा था जो आतंकवादियों के सामने खड़ा हो गया. उसने आतंकवादियों से कहा कि ये पर्यटक कश्मीर के मेहमान हैं, इन्हें न मारें लेकिन आतंकी ऐसी भावनात्मक और मासूम भाषा कहां समझते हैं. उन्होंने सईद आदिल हुसैन शाह को भी मौत के घाट उतार दिया. सईद पर्यटकों को अपने घोड़े पर लेकर वहां गया था. परिवार में वही एक कमाने वाला था. आतंकवादियों ने उस परिवार को भी तबाह कर दिया लेकिन सईद एक संदेश देकर गया कि आतंकवादियों का प्रतिरोध ही आतंकवाद को खत्म कर सकता है. सईद किसी को भले ही बचा नहीं पाया लेकिन उसने हिम्मत तो की! आज जरूरत इसी बात की है कि कश्मीरी युवा आतंकवाद के विरोध में खड़े हों.

पिछले 35 साल में आतंकवाद ने कश्मीर की कई युवा पीढ़ी को नेस्तनाबूद कर दिया है. इसका कारण कुछ लोगों की मजहबी सोच तो है ही, ज्यादातर लोगों के भीतर मौत का खौफ भी है. यदि किसी गांव में आतंकवादी किसी घर में घुस जाते हैं तो वो परिवार क्या करे? यह एक ऐसा सवाल रहा है जिसका जवाब ढूंढ़ना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है लेकिन कश्मीर में ऐसे परिवारों की संख्या भी काफी रही है जो सुरक्षाबलों को जानकारियां देते रहे हैं. कश्मीर में यदि आतंकवादियों को प्रश्रय देने वाले लोग हैं तो ऐसे लोग भी हैं जो कश्मीर को अमन की राह पर ले जाने की तमन्ना रखते हैं.

धारा 370 समाप्त होने के बाद परिस्थितियां अनुकूल हुईं तो वहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिले. सईद जानता था कि ये आतंकवादी जो कर रहे हैं, वह कश्मीर से पर्यटकों को दूर कर देगा और रोजी-रोटी की समस्या फिर खड़ी हो जाएगी. और यही हो रहा है. कश्मीर से बाहर निकलने की पर्यटकों में होड़ लगी है.

एक बार फिर पर्यटकों का विश्वास जीतने में कश्मीर को शायद लंबा वक्त लगेगा. ये कश्मीर के लोग भी जानते हैं. वे यह भी जानते हैं कि इस बार तो विश्वास सुरक्षा बलों और सरकार के कारण पैदा हुआ था लेकिन अब जब तक कश्मीरी अवाम की तरफ से विश्वास पैदा नहीं किया जाएगा तब तक पर्यटक उधर का रुख नहीं करेंगे.

यही कारण है कि आतंकवाद के इन 35 वर्षों के दौरान ऐसा पहली बार हुआ है जब आम कश्मीरी इस हत्याकांड के खिलाफ खड़ा है. कैंडल मार्च निकले हैं और बाजार बंद रहे हैं. श्रीनगर के लाल चौक पर ऑटो वालों ने ऑटो पर बैनर टांग लिए कि एयरपोर्ट और बस स्टैंड तक पर्यटकों को नि:शुल्क छोड़ेंगे. टैक्सी वालों ने रेट नहीं बढ़ाए हैं.

वे सब मिलकर यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि कश्मीरी अवाम दिल से पर्यटकों के साथ है. वे सब मिलकर पर्यटकों की फिर से अगवानी करना चाहते हैं लेकिन वह वक्त कब आएगा, क्या पता? बड़े दिन बाद सुकून के पल आए थे, आतंकवादियों ने वह भी छीन लिया. अब कश्मीरी अवाम को ही तय करना है कि फिर से सुकून के पल कितनी जल्दी लौटें.

कश्मीर को आतंकवादियों से मुक्त करना है तो इसमें सबसे बड़ी भूमिका कश्मीरियों की ही होगी. वे हिम्मत करें, आतंकवादियों की सूचना खुफिया एजेंसियों को दें और जरूरत पड़े तो आतंकवादियों पर पत्थर फेंकने को भी तैयार हों तभी कश्मीर में अमन की बयार बह सकती है. सईद ने यही संदेश दिया है.  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPakistan Armyआतंकी हमलापाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट