लाइव न्यूज़ :

Operation Sindoor: खौलते खून को अभी थोड़ी ठंडक मिली है...!, भारतीय सेना को सलाम, पिक्चर अभी बाकी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2025 06:59 IST

Operation Sindoor: आतंवादियों से रिश्तेदारी बनाने से पहले सौ बार सोचे, तब तक हम भारतीय राहत की सांस कैसे ले सकते हैं?

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा है कि पिक्चर अभी बाकी है. नाम की कोई चीज नहीं है इसलिए उसके बारे में भले दिमाग से सोचने की जरूरत भी नहीं है.

Operation Sindoor: पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह करने की खबर ने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद खौलते खून को थोड़ी ठंडक पहुंचाई है लेकिन पूरा सुकून अभी नहीं मिला है. मजहब के नाम पर बेगुनाहों का खून बहाने वाले बर्बर और कमीने आतंकवादी हाफिज सईद के परिवार के 10 लोगों की मौत से मन को थोड़ी सी शांति मिली है लेकिन जब तक हाफिज सईद खुद नहीं मारा जाता, तब तक भारतीय खून का उबाल कम होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. जब तक आतंकवाद के आका पाकिस्तान की इतनी दुर्गति न कर दी जाए कि वह आतंवादियों से रिश्तेदारी बनाने से पहले सौ बार सोचे, तब तक हम भारतीय राहत की सांस कैसे ले सकते हैं?

पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद भारत के पूर्व सेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा है कि पिक्चर अभी बाकी है. हर भारतीय चाहता है कि इस बार पूरी पिक्चर दिखाए जाने की जरूरत है. पाकिस्तान ऐसा देश है जिसमें मानवीयता नाम की कोई चीज नहीं है इसलिए उसके बारे में भले दिमाग से सोचने की जरूरत भी नहीं है.

बस ठोंकने की जरूरत है. यह तो हम भारतीयों की भलमनसाहत है कि हमने हमला भी किया तो इस बात का पूरा ध्यान रखा कि न किसी नागरिक ठिकाने को निशाना बनाएं और न ही पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठानों को तबाह किया. भारत चाहता तो यह भी कर सकता था! लेकिन पाकिस्तान क्या कर रहा है? पाकिस्तानी सेना पिछले कई दिनों से सीमा पर नागरिक इलाकों में गोलियों की बरसात कर रही है,

मोर्टार फेंक रही है. हमारे निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं और जख्मी हो रहे हैं. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि एक बार पूरी तरह से हिसाब किताब हो ही जाए. इस वक्त पाकिस्तान की वास्तविक कमान शहबाज शरीफ के पास नहीं है बल्कि कमान जनरल मुनीर के पास है और वह व्यक्ति मदरसे की उपज है, उसे जिहाद के अलावा कुछ समझ में नहीं आता है.

वह गजबा-ए-हिंद की बात करता है तो उसे उसी की भाषा में समझाना होगा. वह जानता है कि भारत के साथ पाकिस्तान सीधे युद्ध में तीन दिन भी नहीं टिक सकता, इसलिए आतंकवाद का सहारा लेता रहा है. अब भारत ने जरा सा अपना जलवा दिखाया है तो उसकी पैंट ढीली हो रही है और वह इस्लामिक देशों के आगे मजहब की दुहाई देकर मदद मांग रहा है.

ज्यादातर इस्लामिक देश उससे कन्नी काट रहे हैं लेकिन तुर्की, मलेशिया और अजरबैजान लगातार पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रहे हैं. खबर तो यह भी है कि तुर्की ने अपने युद्धपोत कराची भेज रखे हैं और मलेशिया वह देश है जो जाकिर नाईक जैसे जहरीले सांप को पाल रहा है. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि इस बार पाकिस्तान के साथ ही मजहब के नाम पर उसका साथ देने वाले देशों की भी नकेल कसी जाए.

राष्ट्रहित के मामले में जो रवैया इजराइल अपनाता है, उसी तरह का सख्त रवैया भारत को भी अपनाना पड़ेगा. इस बात का खयाल रखना होगा कि कौन सा देश हमारे साथ है और कौन सा नहीं है. दुनिया के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि जब तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद खत्म नहीं होता और हर गुनहगार को सजा नहीं मिलती, तब तक भारत का खून खौलता रहेगा! सुकून की बात है कि हमारे देश के नेतृत्वकर्ता इस बात को समझ रहे हैं. इसलिए उम्मीद यही है कि पिक्चर के और दृश्य हमारे सामने आने वाले हैं. 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो