लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: एक साथ चुनाव ही सर्वश्रेष्ठ

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 21, 2019 06:11 IST

एक साथ चुनाव के मुद्दे पर विचार करने के लिए सरकार ने उन 40 दलों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया था, जिनका एक भी सदस्य अभी की संसद में चुना गया हो. 40 में से 24 दल आए. तीन दलों ने लिखकर अपने विचार भेज दिए. नई संसद का सत्न शुरू हुआ है.

Open in App

मोदी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ करवाने के विचार को पकड़ा तो सही लेकिन उसे पता नहीं कि इस अभूतपूर्व पहल को शुरू करने के पहले उसे क्या-क्या कदम उठाने चाहिए, बिल्कुल वैसे ही जैसे कि नोटबंदी या जीएसटी लागू करते समय हुआ था. यह मामला नोटबंदी और जीएसटी से भी ज्यादा नाजुक है. यदि इसमें जरा भी लापरवाही हो गई तो सरकार को लेने के देने पड़ जाएंगे. होम करते हाथ जल जाएंगे.

एक साथ चुनाव के मुद्दे पर विचार करने के लिए सरकार ने उन 40 दलों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया था, जिनका एक भी सदस्य अभी की संसद में चुना गया हो. 40 में से 24 दल आए. तीन दलों ने लिखकर अपने विचार भेज दिए. नई संसद का सत्न शुरू हुआ है. सारे सांसद दिल्ली में ही होते हैं. फिर भी वे आए क्यों नहीं? कांग्रेस, तृणमूल, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसे महत्वपूर्ण दलों ने इस बैठक का बहिष्कार किया. 

14 दलों ने एक साथ चुनाव पर हां भरी और 16 दलों ने असहमति जाहिर की. जो नहीं आए, उन्होंने भी असहमति भेज दी. प्रधानमंत्नी और रक्षा मंत्नी का रवैया काफी रचनात्मक रहा. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वे सबकी राय लेकर ही आगे बढ़ेंगे. सरकार को पता है कि यदि सारे विरोधी दल एक साथ चुनाव का बहिष्कार कर दें तो उस चुनाव की वैधता ही शून्य हो जाएगी. इस मुद्दे पर यदि सर्वसम्मति बन सके तो वह अति उत्तम होगा. 

यदि भारत ने यह नई पद्धति लागू कर दी तो सारी दुनिया, जहां भी संसदीय लोकतंत्न है, भारत का अनुकरण करेगी. यह ठीक है कि भारत को अपने संविधान में संशोधन करना होगा. अपने चुनाव आयोग और विधि आयोग का पूर्ण सहयोग लेना होगा. सिर्फ सांसदों ही नहीं, इस प्रावधान की तैयारी समिति में विधि विशेषज्ञों को भी रखना होगा. देश की जनता के सामने यह स्पष्ट भी करना होगा कि किसी व्यक्ति-विशेष की तानाशाही स्थापित करने के लिए यह व्यवस्था नहीं की जा रही है. कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह पिछले दरवाजे से अध्यक्षीय या राष्ट्रपति शासन-प्रणाली स्थापित करने का षड्यंत्न है.  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमहागठबंधनसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारत4 मई को नतीजे आने के बाद TMC गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी?, पीएम मोदी बोले- दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा, वीडियो

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा की बग़ावत के बाद AAP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पंजाब 7 बाग़ी सांसदों को कभी माफ़ नहीं करेगा'

भारतVIDEO: चुनाव के बाद फिर खून-खराबा होगा!, अधीर रंजन का बड़ा बयान...

भारतराघव चड्ढा का दावा: AAP के दो-तिहाई राज्यसभा सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं, यहाँ देखें बाग़ी नेताओं की पूरी सूची

भारतकेजरीवाल को तगड़ा झटका देते हुए राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने छोड़ी AAP, बीजेपी में शामिल होने की कही बात

भारत'मैं हार गया, पापा जीत गए': कानपुर में 24 साल के वकील ने कोर्ट की इमारत से कूदकर दे दी जान