लाइव न्यूज़ :

निशान्त का ब्लॉग: मानसून पर जलवायु परिवर्तन का असर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 18, 2021 13:33 IST

काउंसिल फॉर एनर्जी एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के एक हालिया अध्ययन में कहा गया है कि महाराष्ट्र के 80 प्रतिशत से अधिक जिले सूखे या सूखे जैसी स्थितियों की चपेट में हैं. औरंगाबाद, जालना, लातूर, उस्मानाबाद, पुणो, नासिक और नांदेड़ जैसे जिले राज्य में सूखे के हॉटस्पॉट हैं.

Open in App

हाल ही में हमने मुंबई में अत्यंत भयंकर चक्रवात तौकते को अपना कहर बरपाते देखा था. उसके बाद मुंबई में मानसून ने अपने आगमन के पहले ही दिन शहर को अस्त-व्यस्त करके रख दिया. इस बार भी ग्लोबल वार्मिग प्रमुख भूमिका निभा रही है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की शुरुआत के साथ ही वातावरण में भरपूर नमी होती है और समुद्र की सतह का तापमान अभी भी बहुत गर्म है. यह भारतीय घाटियों में बनने वाली गहनता प्रणाली को बढ़ावा देना जारी रखेगा.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मौसम विज्ञान, पुणो के जलवायु वैज्ञानिक डॉ. रॉक्सी मैथ्यू कोल कहते हैं, ‘महासागर और वायुमंडलीय स्थितियां अभी भी मौसम प्रणालियों के तेज होने के लिए बहुत अनुकूल हैं. हालांकि चक्रवातों के बाद समुद्र की सतह में कुछ ठंडक आई है, लेकिन समुद्र का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक के तापमान के साथ गर्म बना हुआ है. ये गर्म समुद्री सतह के तापमान और कम ऊध्र्वाधर पवन बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव प्रणाली के निर्माण और तीव्र होने के लिए अनुकूल है. इस तरह की घटनाओं की प्रवृत्ति बढ़ रही है जिसके फलस्वरूप पश्चिमी तट और मध्य भारत में भारी बारिश हो रही है.’

जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन के कारण तटीय भारत में उष्णकटिबंधीय चक्र वात बढ़ रहे हैं, अनियोजित विकास इन शहरों की भेद्यता में इजाफा करता है. उदाहरण के लिए, पिछले एक दशक में भारत में बाढ़ से तीन अरब डॉलर की आर्थिक क्षति हुई है. कई अध्ययनों का दावा है कि भारत के सबसे बड़े तटीय शहर जैसे मुंबई और कोलकाता जलवायु-प्रेरित बाढ़ से सबसे गंभीर खतरों का सामना कर रहे हैं. 

मुंबई और कोलकाता में बाढ़ को जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण, समुद्र के स्तर में वृद्धि और अन्य क्षेत्नीय कारकों के प्रभाव के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. पृथ्वी विज्ञान मंत्नालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई क्षेत्न समुद्र के स्तर में वृद्धि, तूफान की वृद्धि और अत्यधिक वर्षा के कारण जलवायु परिवर्तन के लिए अत्यधिक संवेदनशील है. पिछले 20 वर्षो के दौरान, मुंबई ने पहले ही सन् 2005, 2014, 2017 में बड़े पैमाने पर बाढ़ की घटनाओं को देखा है. 

दूसरी ओर, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि परंपरागत रूप से सूखाग्रस्त जिलों ने पिछले एक दशक में अत्यधिक बाढ़ की घटनाओं और तूफानी लहरों की ओर एक बदलाव दिखाया है. इसके अतिरिक्त, पिछले 50 वर्षो में महाराष्ट्र में भीषण बाढ़ की घटनाओं की आवृत्ति में छह गुना वृद्धि हुई है. ये रुझान इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि जलवायु की अप्रत्याशितता कैसे बढ़ रही है, जिससे जोखिम मूल्यांकन एक बड़ी चुनौती बन गया है, जिसमें जटिल आपदाएं व खतरे बढ़े हैं.

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक