लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: मोहन भागवत के बयान पर गौर करना जरूरी, शिक्षा-चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा बदलाव समय की मांग

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 10, 2023 15:28 IST

Open in App

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने कहा है कि अंग्रेजों के आने के पहले भारत में 70 प्रतिशत लोग शिक्षित थे जबकि इंगलैंड में उस समय सिर्फ 17 प्रतिशत अंग्रेज शिक्षित थे. अंग्रेजों ने, खासकर लॉर्ड मैकाले ने जो शिक्षा पद्धति भारत में चलाई, उसके कारण भारत में शिक्षितों की संख्या घटती गई. आज भारत के साक्षरों की संख्या सिर्फ 77 प्रतिशत है जबकि चीन, जापान, श्रीलंका, ईरान जैसे देशों में यह संख्या 90 से 99 प्रतिशत है. 

भारत के ये लोग शिक्षित नहीं माने जा सकते हैं. इन्होंने कोई विशारद या शास्त्री या एम.ए.-बी.ए. पास नहीं किया है. ये केवल साक्षर हैं यानी सिर्फ अक्षरों और अंकों को जानते-पहचानते हैं. इतनी बड़ी संख्या भी इन लोगों की पिछले 15-20 साल में बढ़ी है. इसका मूल कारण है हमारी वर्तमान शिक्षा प्रणाली. इसमें आजकल बड़ी ठगी चल रही है. 

छात्रों की फीस कई कॉलेजों में 50-50 हजार रु. महीना हो गई है, जबकि भारत के गुरुकुलों में कोई फीस नहीं होती थी. सारे ब्रह्मचारियों को भोजन, वस्त्र और निवास की सुविधाएं निःशुल्क होती थीं. हमारी वर्तमान शिक्षा प्रणाली भारत को दो टुकड़ों में बांटने का काम करती है. एक टुकड़ा अंग्रेजीदां लोगों का और दूसरा स्वभाषाओं का! अंग्रेजी बोलने वाला टुकड़ा ऊंची जात बन गया है. वह खुद नकलची है और हर साल लाखों नकलचियों को पैदा करता रहता है. 

भागवतजी ने चिकित्सा की लूटपाट की तरफ भी हमारा ध्यान आकर्षित किया है. हमारे वैद्य लोग मरीजों से कोई शुल्क नहीं मांगते थे. इसका 60-70 साल पहले मुझे खुद अनुभव रहा है. वैद्यों को मरीज लोग या तो दवा का पैसा देते थे या वहां रखे दानपात्र में कुछ राशि डाल देते थे. मोहन भागवत के कथन से सीख लेकर यदि सरकार हमारी शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था में बुनियादी परिवर्तन कर सके तो देश को उसका यह स्थायी योगदान होगा. 

टॅग्स :मोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारतजगतगुरु सतीशाचार्य के दर्शन पाकर भाव-विभोर हुए मोहन भागवत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भारतआरएसएस 100 वर्षः सशक्त व्यक्ति से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण?, मोहन भागवत ने कहा- संघ को अर्धसैनिक संगठन समझ लेते हैं...

भारतदो अलग-अलग मौके, 2 नेता: 1 संदेश!, मेरे पास अभी भी 25 साल बाकी हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो