लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: जेपी नड्डा की इस बात के लिए होनी चाहिए तारीफ, दूसरे दल के नेता भी अपनाएं उनकी नसीहत

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 20, 2023 10:24 IST

जेपी नड्डा ने अपने सांसदों को चेताया है. नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों के साथ ऑनलाइन बैठक में स्पष्ट शब्दों में यह निर्देश दिया है कि वे धार्मिक और विवादास्पद मुद्दों पर बयान न दें.

Open in App

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हालिया बयान पर लोगों का बहुत ज्यादा ध्यान नहीं गया है लेकिन वह बहुत महत्वपूर्ण है. नड्डा सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष हैं और जिस मुद्दे पर उन्होंने भाजपा को संबोधित किया है, वह मुद्दा उन सब मुद्दों से ज्यादा महत्वपूर्ण है, जो देश के अन्य नेतागण उठा रहे हैं. वह मुद्दा है- धार्मिक मुद्दों पर बयान का! कई अन्य मुद्दों पर भी आजकल जमकर तू-तू--मैं-मैं का दौर चल रहा है लेकिन वे सब तात्कालिक मुद्दे हैं. जिस मुद्दे की तरफ भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने इशारा किया है, उसका भारत के वर्तमान से ही नहीं, भविष्य से भी गहरा संबंध है. 

यदि भारत में सांप्रदायिक विद्वेष फैल गया तो इसके चिंताजनक परिणाम हो सकते हैं. इसलिए नड्डा ने अपने सांसदों को चेताया है. जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों के साथ ऑनलाइन बैठक में इस तरह की बयानबाजी पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट शब्दों में पार्टी सांसदों को यह निर्देश दिया है कि वे धार्मिक और विवादास्पद मुद्दों पर बयान न दें. उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दों पर अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रवक्ता ही बयान देंगे. 

भाजपा के अध्यक्ष ने अपने सांसदों को जो सबक दिया है, वह सभी पार्टियों के नेताओं पर भी लागू होता है. आजकल बेसिर-पैर की बात करनेवाले बाबाओं की खुशामद में किस पार्टी के नेता शीर्षासन करते हुए दिखाई नहीं पड़ रहे हैं? चुनावों का दौर शुरू हो गया है. इसीलिए थोक वोट पाने के लिए जो भी तिकड़म मुफीद हो, नेता लोग उसे आजमाने लगते हैं. भाजपा अध्यक्ष ने अपने सांसदों को जो चेतावनी इस दौर में दी है, उसके लिए वे सराहना के पात्र हैं.

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार