लाइव न्यूज़ :

जयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग: भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों का नया परिदृश्य

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 26, 2020 07:17 IST

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर बन गया है तथा भारत के लिए अमेरिका सबसे बड़ा निर्यात बाजार वाला देश है. ऐसे में हम आशा करें कि 24 एवं 25 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्ना के दौरान भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और कारोबार संबंधों पर जो सकारात्मक वार्ता हुई

Open in App

24 और 25 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहली भारत यात्ना के बाद भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों की ऊंचाई का नया उत्साहवर्धक परिदृश्य सामने आया है. एक ओर ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद में ट्रम्प ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका की दोस्ती और मजबूत होगी, वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) शीघ्र ही आकार लेगा और दोनों देशों के बीच कारोबार छलांगें लगाकर बढ़ता हुआ दिखाई देगा. ट्रम्प की भारत यात्ना के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, निवेश संवर्धन सहित कई महत्वपूर्ण समझौते भी किए गए. सबसे खास बात यह है कि ट्रम्प के भारत आगमन से पूरी दुनिया और खासतौर से विदेशी निवेशकों को यह सकारात्मक संदेश गया कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली लोकतांत्रिक देश अमेरिका, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के साथ आर्थिक व कारोबारी संबंधों के नए दौर में प्रवेश कर रहा है.  

नि:संदेह ट्रम्प ने 24 फरवरी को भारत की आर्थिक प्रगति और भारत-अमेरिकी आर्थिक संबंधों के बारे में जो बातें कहीं उनसे भारत-अमेरिकी कारोबार को नया आयाम मिलेगा, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने का एक नया अनुकूल परिवेश भी दिखाई देगा. ट्रम्प ने कहा कि अब भारत, अमेरिका का प्रमुख निर्यात बाजार है. वहीं अमेरिका, भारत के लिए सबसे बड़ा निर्यात बाजार है.  

यकीनन ट्रम्प अपनी पूर्ववर्ती कारोबार नीति पर आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए. उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया कि अमेरिका और भारत प्रशांत क्षेत्न में रणनीतिक साङोदार बन सकते हैं, जिससे चीन के इस इलाके में बढ़ते प्रभाव पर काबू किया जा सके. भारत के द्वारा पिछले साल क्षेत्नीय समग्र आर्थिक साङोदारी को छोड़ने के बाद अब अमेरिका के साथ कारोबारी रिश्ते की डगर को मजबूत करना जरूरी हो गया था. ऐसे में अब दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता बहुत दूर की बात नहीं है.

 इस समय चीन को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर बन गया है तथा भारत के लिए अमेरिका सबसे बड़ा निर्यात बाजार वाला देश है. ऐसे में हम आशा करें कि 24 एवं 25 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्ना के दौरान भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और कारोबार संबंधों पर जो सकारात्मक वार्ता हुई और जिस तरह राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत को एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में रेखांकित किया उससे न केवल भारत-अमेरिका कारोबार की नई इबारत लिखी जा सकेगी वरन दुनिया के विभिन्न देश भारत के साथ आर्थिक-कारोबारी रिश्तों के लिए नए कदम आगे बढ़ाते भी दिखाई दे सकेंगे.

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो