लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भाजपा से नाराज हो रहे उसी के कार्यकर्ता! बात कर्नाटक से रतलाम तक...

By राजेश मूणत | Updated: May 12, 2023 12:57 IST

प्रभु हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रतलाम में क्या हुआ? इसका जवाब जिम्मेदारों को देना था. यथा समय क्षमा अर्चना की जानी चाहिए थी. लेकिन मद में चूर धनबल से पार्टी पर कब्ज़ा जमा कर बैठे लोगों ने क्या किया?

Open in App

कर्नाटक के चुनाव प्रचार में हनुमानजी अंत तक कायम रहे. इस स्थिति पर कई सवाल उठ रहे है? भाजपा को चाहने वाले पहला सवाल कर रहे है कि क्या वहां के हिन्दू मतदाता भी नाराज है? क्या भाजपा को हिन्दुत्व के मुद्दे के बावजूद सफलता नहीं मिलने जा रही है? क्या भाजपा के पास हिन्दुत्व के अलावा कोई और मुद्दा नहीं है?

बात जब तक हिन्दुत्व की है, उसका सीधा जवाब है कि देश मे तुष्टीकरण को बढाने वाली पार्टीया जब अपनी विचारधारा पर कायम है. तब  हिन्दू मतों का ध्रुवीकरण करने के लिए भाजपा का स्टेंड पूरी तरह सही है.  

सवाल है कि फिर गलत क्या है? जवाब यह है कि भाजपा को तो कम से कम हिन्दू मतदाताओं की भावनाएं आहत न हो इसका ध्यान रखना चाहिए. पार्टी में गधा घोड़ा एक भाव बिकने लगे है और इस स्थिति से पार्टी के कट्टर समर्थक लोग रुष्ट है. सवाल यह है कि क्या भाजपा के संगठन को  यह बात समझ मे नहीं आ रही है? संगठन में बैठे लोगों को पता है कि सत्ता की डोर जनता के हाथों में होती है. और आम जनता किसी पार्टी कि मर्यादा में बंधी नहीं होती है. सारे फैसले धनबल से समर्पित होने लगे है. साधारण कार्यकर्ता की कोई सुनने वाला नहीं है. तब कर्नाटक जैसा हाल सभी दूर होगा. 

प्रभु हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रतलाम में क्या हुआ? इसका जवाब जिम्मेदारों को देना था. यथा समय क्षमा अर्चना की जानी चाहिए थी. लेकिन मद में चूर धनबल से पार्टी पर कब्ज़ा जमा कर बैठे लोगों ने क्या किया? यह रतलाम अकेले की बात नहीं है यह आम हो गया है कि पार्टी से चुने हुए जनप्रतिनिधि अब कार्यकर्ताओं और कर्मचारीयों में अन्तर नहीं समझते है. भैयाजी जब साहब कहलाने लगते है तो कार्यकर्ता बेचारा हो जाता है. 

पार्टी संगठन के पास अभी समय है. आज जब भाजपा के कार्यकर्ता ही संतुष्ट नहीं है तब जनता कैसे आपके पक्ष में खड़ी रहेगी? सावधान...कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश की बारी है. यहां जनता और भी चौकाने वाली है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमध्य प्रदेश: बेटे के प्रेमिका के साथ भाग जाने पर 70 साल के पिता को ज़बरदस्ती पिलाया गया पेशाब और पीटा गया

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

भारतOn Camera: मऊगंज में NH-135 पर रील बनाते समय तेज़ रफ़्तार बाइक के ट्रक से टकराने के बाद 3 भाइयों की मौके पर ही मौत

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

भारतदिल्ली में सजी सुरों की महफिल, इन कलाकारों को 'सुर ज्योत्सना नेशनल म्यूजिकल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, देखें तस्वीरें