लाइव न्यूज़ :

संकट में पड़ती जीवन की विविधता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 22, 2025 07:30 IST

देश के पश्चिमी घाट, पूर्वी हिमालय और इंडो-बर्मी क्षेत्र जैसे क्षेत्र ‘हॉटस्पॉट्स’ के रूप में चिन्हित किए गए हैं

Open in App

कुमार सिद्धार्थ

जैव विविधता केवल पौधों और जानवरों की गिनती भर नहीं है, यह धरती पर जीवन की विविधता और संतुलन की नींव है. आज जबकि जलवायु संकट, वनों की कटाई और मानवीय दखल प्राकृतिक तंत्र को अस्थिर कर रहे हैं, जैव विविधता पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. हालिया शोध यह भी संकेत दे रहे हैं कि जैव विविधता में हस्तक्षेप नए संक्रमणों का कारण बन सकता है.

हर वर्ष 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है, लेकिन क्या ये तारीखें और संकल्प धरातल पर असर डाल पा रहे हैं? 2020 में जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी, तब वैज्ञानिकों ने चेताया कि वन्य क्षेत्रों में मानवीय दखल और जैव विविधता से छेड़छाड़ ही ऐसे संक्रमणों के फैलाव का बड़ा कारण है.

संयुक्त राष्ट्र ने 1993 में सतत विकास की दिशा में जो रणनीति बनाई थी, उसमें जैव विविधता के संरक्षण को केंद्र में रखा गया था. इस संकल्प का उद्देश्य था कि दुनिया भर के पारिस्थितिक तंत्र को सुरक्षित रखते हुए आर्थिक विकास के नए अवसर तलाशे जाएं. लेकिन तमाम घोषणाओं व शिखर सम्मेलनों के बावजूद जैव विविधता का संकट गहराता गया है.

भारत विश्व के उन 17 देशों में है जहां सबसे अधिक जैव विविधता पाई जाती है. मात्र 2.4% भू-भाग वाले भारत में दुनिया की 8% प्रजातियां पाई जाती हैं. इसमें 45,000 से अधिक पादप और लगभग 91,000 जंतु प्रजातियां शामिल हैं. भारत की विविध जलवायु, भौगोलिक परिदृश्य, और सांस्कृतिक विविधता ने एक समृद्ध जैव विविधता को पनपने का अवसर दिया है.

भारत में 44% जमीन पर खेती होती है और 23% भूमि वनाच्छादित है. लेकिन तेजी से हो रहा शहरीकरण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और जीवों के प्राकृतिक आवासों का ह्रास इस संपदा को नष्ट कर रहा है.

भारत में 900 से ज्यादा प्रजातियां संकटग्रस्त हैं और समुद्री पारिस्थितिकी में मौजूद लगभग 1,200 प्रजातियां तत्काल संरक्षण की मांग कर रही हैं. भारतीय वैज्ञानिकों के शोध भी यही कहते हैं कि जैव विविधता में असंतुलन, मानव-वन्यजीव संपर्क और भूमि उपयोग में बदलाव नए संक्रमणों का कारण बन सकते हैं. देश के पश्चिमी घाट, पूर्वी हिमालय और इंडो-बर्मी क्षेत्र जैसे क्षेत्र ‘हॉटस्पॉट्स’ के रूप में चिन्हित किए गए हैं - ये ऐसे क्षेत्र हैं जहां जैव विविधता अत्यधिक तो है, परंतु खतरे में भी है.

वर्ष 2030 तक के वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जैव विविधता का संरक्षण अनिवार्य है. हमें अपनी जीवनशैली, नीतियों और विकास के मॉडल को लेकर इस दिशा में पुनर्चिंतन करना होगा. जैव विविधता कोई दूरस्थ अवधारणा नहीं, बल्कि धरती पर जीवन के ताने-बाने का मूल आधार है – इसका संरक्षण हमारी साझी जिम्मेदारी है.

टॅग्स :अर्थ (प्रथ्वी)भारतForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो