लाइव न्यूज़ :

नेबरहुड फर्स्ट के तहत बांग्लादेश के साथ रिश्तों का नया रोडमैप, शोभना जैन का ब्लॉग 

By शोभना जैन | Updated: January 1, 2021 12:28 IST

‘विजय दिवस’ के अगले दिन यानी 17 दिसंबर को प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी व बांग्लादेश की प्रधानमंत्नी शेख हसीना के साथ हुए वर्चुअल शिखर सम्मेलन में संबंधों को एक नई गति देने के लिए सात अहम फैसले किए गए.

Open in App
ठळक मुद्दे‘बांग्लादेश के साथ संबंध मजबूत करना पहले दिन से मेरे लिए प्राथमिकता है.’बांग्लादेश की प्रधानमंत्नी शेख हसीना ने भी बैठक में ‘भारत को सच्चा मित्न’ बताया.रिश्तों को एक नई गति देने की दिशा में एक रोडमैप तैयार करने वाली अहम बैठक रही.

बदली हुई क्षेत्नीय परिस्थितियों में गुजरे वर्ष 2020 का पटाक्षेप भारत के साथ ‘भावनात्मक रिश्ते’ से बंधे बांग्लादेश के साथ रिश्तों की एक नई इबारत लिखने के साथ भी हुआ.

49 वर्ष पूर्व यानी दिसंबर 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच लड़े गए युद्ध के बाद पाकिस्तानी सेना को परास्त कर भारत के सहयोग से बने बांग्लादेश ने 16 दिसंबर को इसी विजयोत्सव यानी ‘विजय दिवस’ की 49 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के साथ रिश्तों को और आगे बढ़ाया.

दोनों देशों के बीच संपर्क मार्ग बढ़ाने जैसे अहम फैसले सहित द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अनेक फैसले लिए गए. राजनीतिक और कूटनीतिक रूप से गहरे तौर पर जुड़े दोनों देश बदलते समय की नई चुनौतियों के बीच आगे बढ़ते रहे हैं. बांग्लादेश भारत का अच्छा मित्न व अच्छा पड़ोसी साबित हुआ है.

‘विजय दिवस’ के अगले दिन यानी 17 दिसंबर को प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी व बांग्लादेश की प्रधानमंत्नी शेख हसीना के साथ हुए वर्चुअल शिखर सम्मेलन में संबंधों को एक नई गति देने के लिए सात अहम फैसले किए गए. पीएम मोदी ने इस शिखर बैठक में बांग्लादेश को ‘पड़ोस सबसे पहले’ की भारत की पॉलिसी का मुख्य स्तंभ बताते हुए कहा, ‘बांग्लादेश के साथ संबंध मजबूत करना पहले दिन से मेरे लिए प्राथमिकता है.’

बांग्लादेश की प्रधानमंत्नी शेख हसीना ने भी बैठक में ‘भारत को सच्चा मित्न’ बताया. देखा जाए तो शिखर बैठक ‘दो प्रगाढ़ पड़ोसी मित्न’ देशों के बीच चुनौतियों और कुछ विवादास्पद विचाराधीन मुद्दों को आपसी समझ-बूझ, संवेदनशीलता और दूरंदेशी से हल करने की इच्छाशक्ति के साथ रिश्तों को एक नई गति देने की दिशा में एक रोडमैप तैयार करने वाली अहम बैठक रही.

पिछले कुछ माह में दक्षिण पूर्व एशिया की बदलती हुई क्षेत्नीय परिस्थितियों के पहलू और जुड़ी स्थितियों और उनके प्रभाव की बात करें तो इस क्षेत्न के अन्य देशों की ही तरह चीन बांग्लादेश में भी आर्थिक सहयोग बढ़ाने के नाम पर वहां नजदीकियां बढ़ाने की जुगत में लगा हुआ है. पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग बढ़ा. विकास साझीदार के रूप में चीन ने बांग्लादेश में आधारभूत परियोजनाओं के लिए और मदद देने का वादा किया है.

उधर बांग्लादेश के साथ उसके जन्म से तल्खी पाले रिश्तों को पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ रिश्तों को सौहाद्र्रपूर्ण बनाने का खेल खेलने में लग गया है. ऐसे में निश्चय ही उम्मीद की जानी चाहिए कि दोनों देशों के शिखर नेताओं के बीच यह बैठक द्विपक्षीय संबंधों को एक नया मोड़ देने में अहम साबित हो सकती है.

निश्चय ही दोनों देशों के बीच सहमति के बिंदु काफी हैं और साथ ही चुनौतियों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति है और दोनों ही इस दिशा में कदम भी बढ़ा रहे हैं. वर्ष 2020 जहां जाते-जाते द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने के लिए रोडमैप बना कर उस दिशा में और तेजी से काम शुरू करने का वर्ष बना, वहीं नया वर्ष रिश्तों की एक नई इबारत लिखने वाला वर्ष बनता लगता है.

नया वर्ष बांग्लादेश के गठन की स्वर्ण जयंती वर्ष के साथ-साथ उसके भारत के साथ राजनयिक रिश्तों की भी स्वर्ण जयंती का वर्ष है. पीएम मोदी का अगले वर्ष इन विशेष समारोहों में मार्च में शेख हसीना के न्यौते पर ढाका जाने का कार्यक्रम है.

कुल मिला कर कहा जाए तो पिछले कुछ वर्षो में  दोनों के रिश्तों में तमाम नई बदली हुई क्षेत्नीय परिस्थितियों के बाद भी प्रगाढ़ता और भरोसा बना हुआ है. तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ना निश्चय ही दोनों देशों के लिए तो हितकारी होगा ही, साथ इस क्षेत्न के लिए भी सही संकेत होगा.

टॅग्स :दिल्लीशेख हसीनानरेंद्र मोदीबांग्लादेशकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?