लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: देश के पहाड़ी जिलों में कम हो रहे जंगल

By योगेश कुमार गोयल | Updated: July 5, 2023 15:22 IST

आईएसएफआर रिपोर्ट के मुतााबिक वन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाने वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड शामिल हैं जहां पहाड़ी जिलों में वन आवरण इन जिलों के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 40.17 प्रतिशत है।

Open in App

भारत की वन स्थिति रिपोर्ट 2021 (आईएसएफआर) के अनुसार देश का कुल वन आच्छादित क्षेत्र आठ लाख नौ हजार वर्ग किमी हो गया है, जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का करीब 24 प्रतिशत है।

यह 2019 के आकलन की तुलना में 2261 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्शाता है। यह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत कार्यरत संगठन ‘भारतीय वन सर्वेक्षण’ द्वारा भारत के वनों का 17वां द्विवार्षिक मूल्यांकन है।

आईएसएफआर देश के वन आवरण और वृक्ष आवरण की नवीनतम स्थिति, बढ़ते स्टॉक का अनुमान, जंगलों के बाहर वृक्षों की सीमा, मैंग्रोव कवर, बांस संसाधन और वन कार्बन स्टॉक का आकलन प्रस्तुत करता है।

इस रिपोर्ट के अनुसार कुल वन और वृक्ष आवरण देश के भौगोलिक क्षेत्र का 24.62 प्रतिशत है, जिसमें कुल वन आवरण 713789 वर्ग किमी है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 21.71 प्रतिशत है जबकि वृक्ष आवरण देश के भौगोलिक क्षेत्र का 2.91 प्रतिशत है।

आईएसएफआर 2019 की तुलना में वर्तमान मूल्यांकन में वृद्धि देखी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर वन आवरण में 1540 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। हालांकि दो वर्षों में यह वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है क्योंकि वन नीति, 1988 के अनुसार भूमि के कुल क्षेत्रफल का 33 प्रतिशत भाग वन-आच्छादित होना चाहिए। कई राज्य ऐसे हैं, जहां वन आवरण लगातार कम हो रहा है।

आईएसएफआर रिपोर्ट के मुतााबिक वन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाने वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड शामिल हैं जहां पहाड़ी जिलों में वन आवरण इन जिलों के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 40.17 प्रतिशत है।

वन क्षेत्र में कमी दर्शाने वाले राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय हैं। चिंतनीय स्थिति यह है कि देश के 140 पहाड़ी जिलों में वन क्षेत्र में 902 वर्ग किमी की कमी आई है।

टॅग्स :भारतForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिल्लत से बचने के लिए जरूरी है ऊर्जा संरक्षण

क्रिकेट"मैं बिहार से हूँ": यूएई के खिलाड़ियों की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का ज़बरदस्त जवाब

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

भारतAadhaar Update Rules: बिना किसी डॉक्यूमेंट्स के आधार कार्ड में बदले ये चीजें, जानें यहां

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम, अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए देने होंगे 10 लाख; जानें क्या है ये

भारत अधिक खबरें

भारतTripunithura Municipality: NDA 21, LDF 20, UDF 12?, एनडीए ने एलडीएफ को 1 सीट से हराकर त्रिपुनिथुरा नगरपालिका पर किया कब्जा

भारतपलक्कड़ नगरपालिका में 53 सीट और भाजपा ने 25 पर बाजी मारी?, लगातार तीसरी जीत के साथ बीजेपी ने UDF और LDF को दी शिकस्त

भारत‘लोकमत महागेम्स’ के कारण खेल संस्कृति मैदान पर फिर नजर आने लगी: सीएम फडणवीस

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतएनडीए ने मुनंबम सीट जीती, ईसाइयों और वक्फ बोर्ड के बीच विवाद केंद्र?, 1 साल से विरोध कर रहे 500 से अधिक ईसाई परिवार