लाइव न्यूज़ :

गौरीशंकर राजहंस का ब्लॉग: चीन पर विश्वास करने की भूल न करें

By गौरीशंकर राजहंस | Updated: October 22, 2020 13:37 IST

प्रधानमंत्री सहित भारत के बड़े नेता और सेना के वरिष्ठ अधिकारी सीमा पर जाकर सेना का मनोबल बढ़ा आए हैं. भारत की फौज का मनोबल बहुत ऊंचा है और वह किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है.

Open in App

भारत और चीन के वरिष्ठ सैनिक अधिकारियों ने कई दौर की बातें की. हर बार ऐसा ही लगता रहा कि शायद सीमा विवाद पर कोई समझौता हो जाएगा. परंतु चीन के कहने और करने में जमीन-आसमान का अंतर होता है. चीन हमेशा दोस्ती की दुहाई देता है परंतु असल में उसकी नीयत में खोट है.

पीछे मुड़कर देखें तो चीन हमेशा से विस्तारवादी देश रहा है. उसकी मंशा आस-पड़ोस के देशों के भूभाग को हथिया लेने की रही है. अभी भी चीन बातचीत में नरम रुख अपनाता है परंतु उसके प्रवक्ता बार-बार कहते हैं कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश भारत के हिस्से नहीं हैं.

भारत ने कई बार उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है और उसे कहा है कि भारत के आंतरिक मामलों में चीन दखल नहीं दे. चीन को दोटूक संदेश दे दिया गया है कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश सदा से भारत का हिस्सा थे, आज भी हैं और भविष्य में भी रहेंगे. चीन को किसी भी हालत में भारत के आंतरिक मामलों में बोलने का कोई हक नहीं है. एक तरफ तो चीन कहता है कि वह भारत के सैनिक और राजनीतिक नेतृत्व के साथ बात कर रहा है और दूसरी तरफ चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने अपने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने का संदेश दे दिया है.

चीन सीमाई क्षेत्र में भारत द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास का घोर विरोध कर रहा है. इस कारण भी तनाव बढ़ता जा रहा है. हाल में भारत के रक्षा मंत्री ने चीन से कहा है कि वह किसी भी हालत में इस तरह के ढांचे का विकास करना बंद नहीं करेगा. हाल में भारत ने सीमा पर कई समरिक दृष्टि से मजबूत पुल और सड़क बनाए हैं. यह देखकर चीन जल-भुन गया है. 

पीछे मुड़कर देखने से ऐसा लगता है कि अनेक वर्षो से चीन भारत के साथ धोखेबाजी करता रहा और हम उसकी धोख्ेाबाज की असलियत नहीं पहचान पाए. समय आ गया है जब हम इतिहास से सबक लें और चीन की चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझ कर नहीं रह जाएं. भारत ने सीमा पर मजबूत इन्फ्रास्ट्रर बनाकर चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

प्रधानमंत्री सहित भारत के बड़े नेता और सेना के वरिष्ठ अधिकारी सीमा पर जाकर सेना का मनोबल बढ़ा आए हैं. भारत की फौज का मनोबल बहुत ऊंचा है और वह किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है. चीनी मीडिया खबर फैला रहा है कि भारत की फौज कड़ाके की ठंड को सहन नहीं कर पाएगी. पर यह प्रचार भ्रामक है, भारत ने पहले से ही ठंड का सामना करने का प्रबंध कर उस क्षेत्र में भरपूर रसद-पानी और सैनिक साजोसामान जमा कर लिया है.

 

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वरोबोट अभी गले मिला है, यदि गले पड़ गया तो ?

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारत अधिक खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम