लाइव न्यूज़ :

कृष्णप्रताप सिंह का ब्लॉग: असावधानी के चलते कहर ढाती है आग

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: May 18, 2022 15:07 IST

आपको बता दें कि पिछले 25 सालों में कई बार सरकारें बदलने के बावजूद इस लिहाज से दिल्ली के बहुमंजिला इमारतों में कुछ नहीं बदला है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंडका अग्निकांड को देख कर 13 जून 1997 के दिल्ली के उपहार सिनेमा में लगी आग की याद दिलाता है। उपहार सिनेमा अग्निकांड को अगर याद किया जाय तो यह कहा जा सकता है कि 25 साल में कुछ बदलाव नहीं हुआ है।ऐसे में सावधानी ही अग्निकांडों से निपटने का सबसे प्रमुख साधन माना जाता है।

पिछले शुक्रवार की शाम पश्चिमी दिल्ली में मुंडका की एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में हुए भीषण अग्निकांड ने अनेक देशवासियों को 13 जून 1997 को दिल्ली के ही ग्रीन पार्क में स्थित उपहार सिनेमा में हुए आग के तांडव की याद दिला दी है, जिसमें 59 दर्शक जल मरे थे. संयोग देखिए कि उक्त अग्निकांड 13 जून को घटित हुआ था और यह 13 मई को हुआ है. उस अग्निकांड के दिन भी शुक्रवार था और यह अग्निकांड भी शुक्रवार को ही घटा. 

इस कारण लगी है आग

उसके बाद बताया गया था कि आग की पहली चिंगारी बिजली के उस ट्रांसफार्मर से निकली थी, बिजली विभाग ने अरसे से जिसके रखरखाव की फिक्र नहीं की थी. इस अग्निकांड के बाद कहा जा रहा है कि पहली चिंगारी इमारत में लगे जनरेटर से निकली. लेकिन विडंबना देखिये कि ये संयोग यहीं नहीं ठहरते. 

उपहार सिनेमा में भी थी ऐसी ही स्थिति

पच्चीस साल पहले हुए उस अग्निकांड के वक्त उपहार सिनेमा में ऐसी किसी आकस्मिकता के वक्त दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकालने का कोई इंतजाम नहीं था, तो इस अग्निकांड के बाद भी यही पता चला है कि उक्त इमारत से बाहर निकलने का एक ही रास्ता था. 

दिल्ली के कई इमारतों का यही है हाल

आपको बता दें कि उसी रास्ते पर जनरेटर भी लगा था और उसी से आग भड़क गई तो इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकलने का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं मिला था. कहते हैं कि दिल्ली की अनेक अन्य बहुमंजिला इमारतों का हाल भी ऐसा ही है, लेकिन किसी को भी इसकी फिक्र नहीं है.

25 साल में कुछ नहीं हुआ है बदलाव

क्या आश्चर्य कि उपहार अग्निकांड के वक्त भी अग्निशमन के फौरी उपाय अपर्याप्त सिद्ध हुए थे और इस अग्निकांड में भी वे अपर्याप्त ही सिद्ध हुए. साफ है कि पिछले 25 सालों में कई बार सरकारें बदलने के बावजूद इस लिहाज से कुछ नहीं बदला है. 

सावधानी ही अग्निकांडों से निपटने का है सबसे प्रमुख साधन 

अन्यथा दिल्ली का जो अग्निशमन अमला यह कहकर अपनी पीठ ठोंक रहा है कि उसने बिना देर किए चौबीस अग्निशमन वाहन मौके पर भेज दिए थे और पचास लोगों को बचा लिया है, वह पछता रहा होता कि 27 लोगों को मौत के मुंह में जाने से क्यों नहीं रोक पाया. 

साथ ही सरकारें समझतीं कि ऐसे हर कांड के मुआवजे के ऐलान भर से उसकी कर्तव्यनिर्वहन की जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती. यकीनन, सावधानी ही अग्निकांडों से निपटने का सबसे प्रमुख साधन है, लेकिन हम व्यक्तिगत व व्यवस्थागत दोनों स्तरों पर उससे हीन हैं.

टॅग्स :अग्निकांडNew Delhiआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो