लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: धर्म को न बनाएं राजनीति का हथियार

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: October 10, 2024 07:27 IST

उनकी इस बात को थोड़े व्यापक संदर्भ में देखने-समझने की आवश्यकता है।

Open in App

हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान यह आशा प्रकट कि थी कि ‘‘धर्म को राजनीति से दूर रखा जाएगा” पर ऐसा होता नहीं। चुनाव-दर-चुनाव हमने धर्म को राजनीति का हथियार बनाए जाते देखा है। कभी किसी पर अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाया जाता है और कभी किसी को बहुसंख्यकों को गोलबंद करने का आरोप झेलना पड़ता है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि दोनों ही आरोप बेबुनियाद नहीं हैं।

जब हमने अपना संविधान बनाया था तो उसमें इस बात को पूरी तरह से स्पष्ट किया गया था कि धर्म हमारी राजनीति का हिस्सा नहीं बनेगा, शासन किसी भी धर्म को प्रश्रय नहीं देगा। हमारे संविधान ने हर नागरिक को अपने विश्वास और आस्था के अनुसार अपने धर्म का पालन करने की आजादी और अधिकार दिया है। यही नहीं, हमारा संविधान यह भी कहता है कि किसी को भी अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने की आजादी है। संविधान यह भी कहता है कि अपने धर्म की बात करते हुए किसी को दूसरे धर्म का अपमान करने का अधिकार नहीं है। संविधान की इन बातों को हमारे राजनीतिक दल और राजनेता अक्सर दोहराते अवश्य हैं, पर राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए धर्म का दुरुपयोग करने से भी नहीं कतराते।

दुर्भाग्य और चिंता की बात यह है कि हमारे भारत में धार्मिक सहिष्णुता के सारे दावों के बावजूद ‘राजनीति का धर्मकरण’ हो रहा है। अर्से से हम देख रहे हैं कि वैयक्तिक विश्वास, ईश्वर और राजनीति के बीच की रेखाएं मिटती जा रही हैं. कभी बहुसंख्यकों  के हाथों में ‘धर्म खतरे में है’ का नारा थमा दिया जाता है और कभी अल्पसंख्यकों को यह आगाह किया जाता है कि उनके हकों को छीना जा रहा है।

अनेक धर्मों का देश होना हमारी एक सच्चाई है, और हर धर्म का सम्मान होना हमारे अस्तित्व की आवश्यकता। हिंदू और मुसलमान, या जैन या सिख या बौद्ध, सब इस देश के नागरिक हैं, हमारा संविधान सबको सम्मान से जीने का अधिकार देता है। हम भले ही किसी भी धर्म को मानने वाले क्यों न हों, हम सब भारतीय हैं. इस देश पर हम सबका अधिकार है। और हम सबका कर्तव्य है कि देश की एकता को बनाए रखने के प्रति पूरी ईमानदारी के साथ जागरूक रहें।

दुर्भाग्य की बात यह है कि आज देश में ऐसे तत्व और ऐसी सोच लगातार सक्रिय और ताकतवर हो रहे हैं जो हमारी भारतीयता को सीमित बनाते हैं। आसेतु-हिमालय यह भारत हम सबका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने देश में रहने वाले हर भारतीय को हिंदू बताया था। उनकी इस बात को थोड़े व्यापक संदर्भ में देखने-समझने की आवश्यकता है। हम चाहे स्वयं को हिंदू कहें या भारतीय, हमें समझना यह है कि बांटने वाली ताकत कभी भी किसी धर्म की परिभाषा नहीं हो सकती।

धर्म हमें जोड़ने वाली शक्ति है। आज आवश्यकता धर्म को बांटने वाली ताकत के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिशों को विफल बनाने की है। सांस्कृतिक हिंदू को राजनीतिक हिंदू समझना-समझाना कुल मिलाकर भारतीयता को ही कमजोर बनाएगा। हमारी आवश्यकता इस भारतीयता को मजबूत बनाने, बनाए रखने की है।

टॅग्स :धर्महिन्दू धर्मइस्लामभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?