लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग; व्यापक तैयारियों के बल पर तूफानों को दी जा सकती है मात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 26, 2024 07:22 IST

इसके पहले वर्ष 2013 में चक्रवात फैलिन ने 44 लोगों की जान ली थी.

Open in App

चक्रवाती तूफान दाना के रौद्र मिजाज को देखते हुए ओडिशा सहित देश के कई राज्यों की सरकारों ने जो सुरक्षा उपाय किए, वह रंग लाया है और  ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य ने अपना ‘जीरो कैजुअल्टी मिशन’ हासिल कर लिया है क्योंकि गुरुवार रात तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफान दाना में किसी भी मानव जीवन के नुकसान या घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है.

हालांकि शुक्रवार को ओडिशा में एक महिला और प. बंगाल में एक व्यक्ति कौ मौत होने की खबर है, लेकिन इन मौतों का चक्रवात से कोई संबंध नहीं है. ओडिशा में महिला की मौत जहां आश्रय स्थल पर हृदय गति रुकने से हुई, वहीं प. बंगाल में व्यक्ति की मौत उसके घर पर केबल से जुड़ा कुछ काम करते समय हुई. इन दोनों राज्यों के अलावा बिहार और झारखंड में भी तूफान का असर रहा, लेकिन पूर्व में की गई तैयारियों का ही असर रहा कि कहीं से भी तूफान के कारण जनहानि की खबर नहीं है और आर्थिक हानि भी काफी हद तक होने से बचा ली गई है.

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान दाना के 24 अक्टूबर की शाम ओडिशा के तट से टकराने और इसकी रफ्तार 110-120 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की बात कही गई थी. इसीलिए बंगाल और ओडिशा में एनडीआरएफ की कई टीमें अलर्ट पर थीं.  कोलकाता एयरपोर्ट पर उड़ानें बंद कर दी गई थीं तो 150 से ज्यादा ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया था. ओडिशा के 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया था और करीब 3 हजार गांवों से करीब छह लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया था.

जाहिर है कि इतने बड़े उथल-पुथल के बीच ‘जीरो कैजुअल्टी मिशन’ आसान नहीं था, लेकिन अपनी व्यापक तैयारियों के बल पर राज्य सरकारों, खासकर ओडिशा सरकार ने इसे जिस तरह से हासिल कर  दिखाया है, वह काबिले तारीफ है.  चक्रवात दाना पिछले दो महीनों में भारतीय तट पर आने वाला दूसरा चक्रवाती तूफान है. इससे पहले अगस्त के अंत में चक्रवात 'असना' ने प्रायद्वीप को प्रभावित किया था. इस तूफान का नाम कतर ने चुना था. भारत चक्रवातू तूृफानों से लगातार जूझता रहा है और पिछले एक दशक में छह बड़े तूफान आ चुके हैं.

इनमें 2021 में आने वाले बेहद गंभीर चक्रवात ताउते में सौ से अधिक लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकांश लोगों की मौत गुजरात में हुई थी. जबकि 2020 में आने वाले चक्रवात अम्फान में 129 लोगों की जान गई थी. चक्रवात फेनी तीन मई 2019 को ओडिशा में पुरी के पास 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भारत के पूर्वी तट से टकराया था और इस बेहद गंभीर चक्रवात की वजह से 64 लोगों की मौत हुई थी.

उस समय भी ओडिशा सरकार की तूफान से निपटने की तैयारियों की काफी सराहना हुई थी. चक्रवात वरदा 2016 में चेन्नई के नजदीक तट से टकराया था और इसने तमिलनाडु में 18 लोगों की जान ली थी. जबकि 2014 में चक्रवात हुदहुद से करीब सवा सौ लोगो की मौत हुई थी. इसके पहले वर्ष 2013 में चक्रवात फैलिन ने 44 लोगों की जान ली थी. जाहिर है कि इस बार चक्रवात दाना में जनहानि को रोकने में लगभग पूरी कामयाबी मिली है और इसका श्रेय हमारी सरकारों की तैयारियों को जाता है.

टॅग्स :चक्रवाती तूफानभारतीय मौसम विज्ञान विभागएनडीआरएफओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो