लाइव न्यूज़ :

प्रकाश बियाणी का ब्लॉग: अर्थव्यवस्था का भी ध्यान रखना जरूरी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 5, 2020 14:20 IST

कोरोना संक्रमण ने सबसे बुरा दुनिया भर की अर्थव्यवस्था पर डाला है. लॉकडाउन के कारण सबकुछ बंद हो गया. हालांकि, बहुत जरूरी है कि सरकारें अब अर्थव्यवस्था पर भी ध्यान दे. पढ़िए प्रकाश बियाणी का ब्लॉग...

Open in App

लॉकडाउन ने कोरोना संक्रमण फैलने की गति को कम कर दिया है. लॉकडाउन से पहले कोरोना संक्र मण 4 दिन में दोगुना फैल रहा था अब 11 दिन में. इसके साथ ही देश के कारोबारी कहने लगे हैं कि लोगों की जान बचाने जितना ही जरूरी है आजीविका बचाना. लम्बे समय तक कल-कारखाने बंद रहे तो निष्क्रि य हो जाएंगे, जिन्हें पुनर्जीवित करना मुश्किल होगा.

इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने कहा है कि लॉकडाउन को लम्बे समय तक जारी रखा तो लोग कोरोना से तो नहीं, पर भूख से अवश्य मरने लगेंगे. जिस देश में अन्य रोगों से हर साल 90 लाख लोग मरते हैं वहां कोरोना से हुई हजार-बारह सौ मौतों के कारण करोड़ों लोगों के रोजगार को दांव पर लगाना समझदारी नहीं है. हमें कोरोना के साथ जीना सीखना चाहिए.

कोरोना से जुड़ा एक और सच यह भी है कि कोरोना की मृत्यु दर 3.2 फीसदी है यानी कोरोना संक्रमित 100 लोगों में से 3 ही मरते हैं. यही नहीं, इनमें से भी 78 फीसदी वे हैं जिनकी उम्र 60 वर्ष से ज्यादा है और जिनके हृदय और फेफड़े अस्वस्थ हैं, जो डायबिटिक हों, जिन्हें कैंसर या हायपरटेंशन है. हमारे देश की कुल आबादी में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग 9 फीसदी हैं. इन 12 करोड़ लोगों को कोरोना संक्र मण से बचाने के लिए शेष लोगों की आजीविका को दांव पर नहीं लगाया जा सकता. कोरोना से इतने कम जोखिम के बाद भी लॉकडाउन जारी रखना देश की अर्थव्यवस्था को डुबोना है. 

इन दलीलों के साथ सारी दुनिया की तरह हमारे देश में भी मांग होने लगी है कि केवल सीनियर सिटीजन्स को घर में रोककर कोरोना से होनेवाली मौतों के साथ देश की इकोनॉमी को बचाया जा सकता है. अत: जो युवा हैं जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है उन्हें सामान्य जीवन जीने की आजादी मिले.

सरकार ने देश को तीन जोन में बांटा है. यहां संक्र मण के आधार पर आंशिक या सम्पूर्ण लॉकडाउन है. इसके साथ यह एडवायजरी भी जारी हुई है कि सीनियर सिटीजन्स स्वेच्छा से लॉकडाउन का पालन करें. कोरोना वायरस की वैक्सीन आने तक वे घर में ही रहें. किसी को घर पर आमंत्रित न करें, किसी समारोह में शामिल न हों. गैरजरूरी यात्ना न करें. अपने चिकित्सकों से भी फोन पर ही परामर्श लें. वे अच्छे कुक हैं तो खाना पकाएं. बागवानी करें. टीवी पर फिल्में देखें. वे स्वैच्छिक लॉकडाउन को एन्जॉय नहीं करेंगे और नकारात्मक जीवन जीएंगे तो अपना इम्युनिटी सिस्टम कमजोर कर लेंगे.  इंग्लैंड में तो सरकार ने 70 साल के नागरिकों के लिए चार माह के लिए ऐसा सेल्फ आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया है. यहां तक कि उनके बच्चों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने पैरेंट्स से मिलने अकारण एल्डर्स होम न जाएं.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने