लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: हंबनटोटा बंदरगाह पर चीन का जासूसी जहाज, ड्रैगन की ऐसी हरकत को हल्के में नहीं ले सकता भारत

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 18, 2022 14:46 IST

चीन की कुटिल रणनीति भारत के लिए चिंता का विषय है. चीन पहले भी कई तरह से भारत को परेशान करने की कोशिश करता रहा है. श्रीलंका में जासूसी जहाज भेजकर भी उसने यही किया है.

Open in App

आखिरकार चीन का जासूसी करने वाला जहाज युआन वांग-5 श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंच ही गया. भारत और अमेरिका की आपत्तियां कोई काम नहीं आईं. इस जहाज को अपनी भूमि पर एक सप्ताह के लिए डेरा डालने की अनुमति श्रीलंका को देनी ही पड़ी. श्रीलंका के पास कोई चारा भी नहीं था. चीन ने उसे कर्ज के जाल में फंसा रखा है. 

हंबनटोटा बंदरगाह का निर्माण श्रीलंका ने चीन से कर्ज लेकर बनाया है. डेढ़ अरब डॉलर का यह कर्ज न चुका पाने के कारण श्रीलंका ने इस बंदरगाह को 99 वर्ष की लीज पर चीन के हवाले कर दिया है. एक तरह से श्रीलंका ने यह क्षेत्र चीन के कब्जे में दे दिया है. चीन 99 साल तक अपनी मर्जी से इस बंदरगाह का इस्तेमाल कर सकता है. 

चीन की कुटिल रणनीति भारत के लिए चिंता का विषय है. चीन कई तरीकों से भारत को परेशान करने की कोशिश करता रहता है, मगर उसकी दाल नहीं गल रही है. गलवान में उसने ताकत दिखाने की हिमाकत की तो उसे मुंह की खानी पड़ी. श्रीलंका में जासूसी जहाज  भेजकर उसने भारत के विरुद्ध श्रीलंका के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई है. चीन की इस हरकत को हल्के में कतई नहीं लिया जा सकता. 

यह चीनी जहाज साढ़े सात सौ किमी तक के क्षेत्र की जासूसी कर सकता है. दक्षिण भारत में भारत के कई संवेदनशील क्षेत्र हैं. भारत के उपग्रहों का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा से होता है जो दक्षिण भारत में ही है. भारत के महत्वपूर्ण परमाणु ऊर्जा संयंत्र कलपक्कम तथा कुडनकुलम हैं. देश का महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डा भी दक्षिण भारत में ही है. चीन का यह जहाज केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक तक भारत की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने में सक्षम है. इस क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य हलचलों पर भी इस जहाज की नजर रहेगी. 

इसीलिए भारत और अमेरिका चीनी जहाज को श्रीलंका भेजने का विरोध करते रहे हैं. इस जहाज को तमाम विरोधों के बावजूद श्रीलंका भेजकर चीन ने समुद्री ताकत बढ़ाने की अपनी मंशा का परिचय भी दे दिया है. चीन आर्थिक संकट से उबारने के नाम पर जिन देशों को कर्ज देता है, उसके पीछे उसकी मंशा अपने साम्राज्यवादी मंसूबों को पूरा करने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी को अलग-थलग करने की रहती है. 

श्रीलंका, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, मालदीव को कर्ज के बोझ में दबाकर चीन मनमानी कर रहा है. श्रीलंका, म्यांमार, नेपाल तथा पाकिस्तान से भारत की सीमाएं लगती हैं. भारत की सुरक्षा के लिहाज से ये सीमाएं अत्यंत संवेदनशील हैं. बांग्लादेश भी चीनी कर्ज के बोझ से दबा है. मगर वह चीन के नापाक इरादों को जल्दी समझ गया और उसने चीन की कई बड़ी परियोजनाओं से अपने हाथ खींच लिए हैं. चीन के बैंक अपने देश में जितना कर्ज नहीं देते, उससे ज्यादा ऋण वह दूसरे देशों को दे रहे हैं. 

ऐसा नहीं है कि भारत हाथ पर हाथ धरे बैठा है. श्रीलंका में हाल ही में जब लोग जीवनावश्यक वस्तुओं की कमी से जूझ रहे थे, जनता सड़कों पर थी, तब भारत ने मानवीयता के नाते उसकी मदद की. नेपाल में भी भारत ने भारी निवेश किया हुआ है. हाल ही में भारत ने श्रीलंका को डोर्नियर विमान प्रदान किए थे. संकट के समय बांग्लादेश के काम भी भारत ही आता है. 

भारत ने अपने पड़ोसियों के प्रति हमेशा मददगार का रुख अपनाया है मगर चीन ने झूठे सपने दिखाकर उन्हें कर्ज के जाल में इस कदर जकड़ लिया है कि उनकी संप्रभुता खतरे में पड़ गई है. श्रीलंका का हंबनटोटा तो एक उदाहरण मात्र है, मालदीव ने भी चीन को अपनी जमीन का मनमाना इस्तेमाल करने की छूट दी है. भारत के लिए पड़ोस के घटनाक्रम बेहद चिंताजनक हैं. उसे चीन को रोकने के लिए दूरगामी रणनीति पर काम करना होगा.

टॅग्स :चीनश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारत अधिक खबरें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

भारतअच्छे कामों के लिए नौकरशाही की हौसला अफजाई भी जरूरी

भारतगिरेबां में झांकने की जरूरत: क्या शहर स्मार्ट हुए ?

भारतपरीक्षा के अनचाहे परिणाम से न हों असहज