लाइव न्यूज़ :

पड़ोसी देशों के साथ सक्रियता बढ़ाना जरूरी, वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 2, 2020 15:06 IST

चीन को टक्कर देने के इरादे से ही अब अमेरिकी विदेश मंत्नी माइक पोंपिओ श्रीलंका और मालदीव-जैसे छोटे-छोटे देशों की यात्ना करने में भी संकोच नहीं करते.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में सरकार बदल रही है, चीन असाधारण सक्रियता दिखा रहा है.छोटे-छोटे देश भारत-चीन प्रतिद्वंद्विता का लाभ उठाने से बाज नहीं आते.

पिछले एक हफ्ते में हमारे विदेश मंत्रालय ने काफी सक्रियता दिखाई है. विदेश मंत्री जयशंकर, सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला एक के बाद एक हमारे पड़ोसी देशों की यात्ना कर रहे हैं.

ये यात्नाएं इसलिए भी जरूरी थीं कि एक तो अमेरिका में सरकार बदल रही है, दूसरा पड़ोसी देशों में इधर चीन असाधारण सक्रियता दिखा रहा है और तीसरा, नेपाल, श्रीलंका और सेशल्स जैसे देशों में ऐसे नेताओं ने सरकार बना ली है, जो भारत के प्रति आवश्यक मैत्नीपूर्ण रवैये के लिए नहीं जाने जाते.

पिछले कुछ वर्षों से चीन ने भारत के पड़ोसी देशों को उसी तरह अपने घेरे में ले लेने की कोशिश की है, जैसा कि उसने पाकिस्तान के साथ किया है. यह ठीक है कि अन्य सभी पड़ोसी देशों का भारत के प्रति वैसा शत्नुतापूर्ण रवैया नहीं है, जैसा कि पाकिस्तान का है लेकिन ये सभी छोटे-छोटे देश भारत-चीन प्रतिद्वंद्विता का लाभ उठाने से बाज नहीं आते.

चीन की रेशम महापथ की योजना को किस देश ने स्वीकार नहीं किया है? चीन उन्हें मोटे-मोटे कर्ज दे रहा है. उनकी सड़कें, हवाई पट्टियां और बंदरगाह बनाने की चूसनियां लटका रहा है. उनके साथ फौजी सहकार के समझौते भी कर रहा है. चीन के राष्ट्रपति, विदेश मंत्नी और बड़े नेता, जो इन देशों के नाम से कभी वाकिफ नहीं होते थे, वे अब उनकी परिक्रमा करने से नहीं चूकते.

चीन को टक्कर देने के इरादे से ही अब अमेरिकी विदेश मंत्नी माइक पोंपिओ श्रीलंका और मालदीव-जैसे छोटे-छोटे देशों की यात्ना करने में भी संकोच नहीं करते. उन्होंने अभी-अभी सऊदी अरब जाकर इजराइली प्रधानमंत्नी बेंजामिन नेतन्याहू से भी भेंट की और इजराइल से संयुक्त अरब अमीरात आदि के कूटनीतिक संबंध भी जुड़वाए.

यदि भारत उन्हीं के चरण-चिह्नें पर चलकर अपने प्रतिनिधियों को इन्हीं देशों में भेज रहा है तो भारत को अपने कदम फूंक-फूंककर रखने होंगे. भारत किसी भी राष्ट्र का पिछलग्गू नहीं बन सकता. चीन और अमेरिका आपस में लड़ रहे हैं तो जरूर लड़ें लेकिन उसमें भारत को उसका मोहरा कदापि नहीं बनना चाहिए. चीन से द्विपक्षीय स्तर पर कैसे निपटें, यह भारत अच्छी तरह जानता है.

यदि ट्रम्प-प्रशासन ईरान को अपना शिकार बनाना चाहता है और अफगानिस्तान में अपनी जगह भारत को उलझाना चाहता है तो भारतीय विदेश मंत्नालय को बाइडेन-प्रशासन के आने का इंतजार करना चाहिए. उसे ट्रम्प के इशारे पर थिरकने की जरूरत नहीं है.

टॅग्स :दिल्लीअमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडननरेंद्र मोदीश्रीलंकापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

विश्वडोनाल्ड ट्रंप के भारत को 'नरक' बताने वाले पोस्ट पर MEA ने क्या कहा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

भारतVIDEO: पीएम मोदी बोले, “मिठाई भी बंटेगी, झालमुरी भी!”, बंगाल में BJP की जीत तय?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतUP Board 10th, 12th Results 2026 Declared: 90.42 फीसदी रहा दसवीं का परिणाम और इंटरमीडिएट का 80.38 प्रतिशत

भारतUP Board 10th, 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश? ऐसे करें तुरंत चेक