लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भारत के साथ इन दिनों क्यों संबंध सुधारने की कोशिश कर रहा चीन?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 12, 2022 08:49 IST

भारत और चीन के बीच पिछले ढाई-तीन साल से चले आ रहे तनाव के बाद अब इसमें कुछ कमी नजर आने लगी है. आने वाले दिनों में शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात भी हो सकती है.

Open in App

पिछले ढाई-तीन साल से भारत और चीन के संबंधों में जो तनाव पैदा हो गया था, वह अब कुछ घटता नजर आ रहा है. पूर्वी लद्दाख के गोगरा हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटने लगी हैं. दोनों देशों के फौजियों के बीच दर्जनों बार घंटों चली बातचीत का यह असर तो है ही लेकिन ऐसा लगता है कि इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हमारे विदेश मंत्री एस. जयशंकर की रही है. 

जयशंकर चीनी विदेश मंत्री से कई बार बात कर चुके हैं. वे चीन में हमारे राजदूत रह चुके हैं. इसके अलावा अब समरकंद में होनेवाली शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में हमारे प्रधानमंत्री और चीनी नेता शी जिनपिंग भी शीघ्र ही भाग लेनेवाले हैं. हो सकता है कि वहां दोनों की आपसी मुलाकात और बातचीत हो. वहां कोई अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो, इस दृष्टि से भी दोनों फौजों की यह वापसी प्रासंगिक है. 

मोदी और शी के व्यक्तिगत संबंध जितने अनौपचारिक और घनिष्ठ रहे हैं, उतने बहुत कम विदेशी नेताओं के होते हैं. इसके बावजूद दोनों में इस सीमांत मुठभेड़ के बाद अनबोला शुरू हो गया था. अब वह टूटेगा, ऐसा लगता है. यहां यह भी ध्यातव्य है कि गलवान घाटी मुठभेड़ के बाद चीनी माल के बहिष्कार के आह्वान के बावजूद भारत-चीन व्यापार में इधर अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. 

चीन के सिर पर यह तलवार लटकी रहती है कि भारत-जैसा बड़ा बाजार उसके हाथ से खिसक सकता है. चीनी नीति-निर्माताओं पर एक बड़ा दबाव यह भी है कि आजकल भारत पूर्व एशिया में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान से जुड़कर चीन की नींद हराम क्यों कर रहा है? चीनी नेता इस तथ्य से भी चिंतित हो सकते हैं कि आजकल अमेरिकी सरकार पाकिस्तान की तरफ मदद का हाथ बढ़ा रही है. ऐसे में स्वाभाविक है कि चीन भारत के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करे.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीशी जिनपिंगचीनलद्दाखसुब्रह्मण्यम जयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र