लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कच्चातिवु द्वीप फिर सवालों के घेरे में

By शोभना जैन | Published: April 10, 2024 11:02 AM

श्रीलंका स्थित कच्चातीवु द्वीप एक बार फिर भारत श्रीलंका संबंधों को लेकर सुर्खियों में है। भारत में आम चुनाव  की वजह से घरेलू राजनीति खासी गर्म है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका स्थित कच्चातीवु द्वीप एक बार फिर भारत श्रीलंका संबंधों को लेकर सुर्खियों में हैचुनाव से ठीक पहले श्रीलंका स्थित कच्चातिवु द्वीप का विवाद भारत में खासा मुद्दा बना हुआ है इसके स्वामित्व को लेकर दोनों देशों के बीच यह मुद्दा डिप्लोमेसी से इतर राजनीति हो गई है

श्रीलंका स्थित कच्चातीवु द्वीप एक बार फिर भारतश्रीलंका संबंधों को लेकर सुर्खियों में है। भारत में आम चुनाव  की वजह से घरेलू राजनीति खासी गर्म है और अहम बात यह है कि इस बार चुनाव से ठीक पहले श्रीलंका स्थित कच्चातिवु द्वीप के स्वामित्व को लेकर दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर डिप्लोमेसी से इतर राजनीति हो गई है।

दरअसल स्वामित्व के इस विवाद का हल खोजने की शुरुआत 1921 में हुई जब ब्रिटिश शासन व्यवस्था के अधीनस्थ मद्रास और सीलोन (तत्कालीन श्रीलंका) की तत्कालीन सरकारों के बीच बातचीत की शुरुआत हुई और पचास साल बाद स्वामित्व का मसला एक तरह से हल कर लिया गया।

भारत और श्रीलंका के बीच 1974 में यह समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत ही दोनों देशों ने समुद्री सीमा भी तय कर ली थी। दस्तावेजों के अनुसार कच्चातिवु को श्रीलंका को दिए जाने के साथ ही श्रीलंका ने  निकटवर्ती जल क्षेत्र वेज बैंक क्षेत्र पर भी अपना दावा छोड़ दिया।

इस समझौते के तहत दो साल के बाद ही भारत को वेज बैंक पर नियंत्रण मिल गया. वेज बैंक कन्याकुमारी से लगभग 50 किमी दूर दक्षिण में स्थित 10 हजार वर्ग किमी में फैला इलाका है। भारत और श्रीलंका दोनों देशों के मछुआरे इस क्षेत्र में मछली पकड़ने जाते थे।

हालांकि इसके बावजूद दोनों देशों में विशेष तौर पर भारतीय मछुआरों के बीच एक भ्रम की स्थिति बनी रही। समझौते के तहत आर्टिकल 5 में कच्चातिवु द्वीप पर भारतीय मछुआरे और तीर्थयात्री बिना किसी पासपोर्ट वगैरह के आराम से आ-जा सकेंगे। इसके साथ ही आर्टिकल 6 में बताया गया था कि दोनों देशों के जहाज इस इलाके में बिना किसी रोक-टोक के आ-जा सकेंगे।

इसी समझौते के तहत भारतीय मछुआरे लंबे समय तक कच्चातिवु द्वीप और उसके आसपास मछलियां पकड़ते रहे और कई मर्तबा श्रीलंकाई नौसेना उन्हें गिरफ्तार कर लेती रही है। श्रीलंकाई नौसेना की ओर से पिछले कई सालों से भारतीय मछुआरों को पकड़ने की खबरें आती रही हैं। भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल ही श्रीलंकाई समुद्री इलाके से 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। साल 2014 में 800 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था।

भले ही साल 2014 के बाद भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी कम हुई हो लेकिन जलीय जीव को लेकर विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है। श्रीलंका से जब-जब कोई शीर्ष स्तरीय राजनैतिक शिष्टमंडल भारत आता है या भारत से जाता है तो यह मुद्दा चर्चा का एक अहम बिंदु होता रहा है। जान जोखिम में डाल कर वहां के जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने गए देश के मछुआरों को लेकर भारत की  चिंता स्वाभाविक है। जरूरत है कि इस मुद्दे को राजनीति से परे रख कर मानवीय आधार पर श्रीलंका से बात की जाए।

टॅग्स :भारतश्रीलंकालोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Election 2024: "भाजपा जीतती है, तो PM नरेंद्र मोदी नहीं अमित शाह बनेंगे", CM अरविंद केजरीवाल का दावा

भारतArvind Kejriwal On Narendra Modi: 'सीएम पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया था', केजरीवाल ने खुद किया खुलासा

भारतJammu and Kashmir Lok Sabha Election 2024: कश्‍मीर में न बहिष्‍कार का आह्वान, न ही आतंकी धमकी, फिर भी चिंता मतदान को लेकर बहुतेरी है

भारतModi On Pakistan Atom Bomb: 'पाकिस्तान के परमाणु बम में दम नहीं है', चुनावी सभा में बोले मोदी

क्रिकेटIPL 2024: MS Dhoni से मिलने पहुंचा फैन, लाइव मैच में तोड़ा सुरक्षा घेरा, छुए पैर और फिर हुआ ये..

भारत अधिक खबरें

भारतकोलकाता: BJP के पंचायत प्रधान के घर पर ब्लास्ट, कुल 6 बम किए गए प्लांट, पुलिस ने 4 जिंदा पकड़े

भारतDelhi Government School: 10 साल में 2032 शिक्षक पद खाली, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन के बड़े-बड़े दावों के बीच आरटीआई में खुलासा, पढ़िए रिपोर्ट

भारतArvind Kejriwal Press Conference: 'हमारी पार्टी को कुचलने के लिए मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी', मोदी पर बरसे केजरीवाल

भारतLok Sabha Election 2024: PM नरेंद्र मोदी क्या रिटायरमेंट के लिए तैयार, तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने इस नियम के तहत पूछा

भारतपुलवामा हमले को लेकर रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो