लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः क्या कोई वजह है जिससे भारत को पाकिस्तान की करनी चाहिए मदद...

By आरके सिन्हा | Updated: March 4, 2023 16:50 IST

हमारे यहां से पाकिस्तान को मदद देने की मांग भले ही हो रही है, पर क्या पाकिस्तान ने भारत से किसी तरह की कोई गुजारिश की है? अब तक तो नहीं। वहां के यूट्यूब चैनलों को देख लें। सब भारत तथा हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलते हुए मिल जाएंगे। अब भी वहां पर भारत विरोधी शक्तियां हावी हैं। पाकिस्तान के खून में भारत तथा हिंदू विरोध है।

Open in App

पाकिस्तान में आजकल भयंकर हाहाकार मचा हुआ है। महंगाई के कारण आम पाकिस्तानी दाने-दाने को मोहताज हैं। बेरोजगारी, अराजकता और कट्टरपंथियों की करतूतों ने पाकिस्तान को तबाह कर दिया है। यह स्थिति दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अब हमारे यहां के कुछ उदारवादी कह रहे हैं कि भारत को चाहिए कि वह पाकिस्तान की मदद करे। उनसे पूछा जाना चाहिए कि जो मुल्क भारत पर 1948, 1965, 1971 और फिर कारगिल पर हमला कर चुका हो, उसको लेकर इतना उदारता का रवैया अपनाने का क्या मतलब है। उसी पाकिस्तान की तरफ से मुंबई में 2008 में भीषण आतंकी हमला हुआ। उसके बाद मुंबई हमेशा-हमेशा के लिए बदल गया। 

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने समुद्री मार्ग से मुंबई में प्रवेश किया और मुंबई में कई स्थानों पर अचानक हमला कर दिया। 28 नवंबर तक ताज होटल को छोड़कर सभी हमले किए गए स्थलों को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया था। अगले दिन, एनएसजी कमांडो ने होटल में प्रवेश किया और आतंकवादियों को मार गिराया, पर उस आतंकी हमले में सैकड़ों लोगों की जानें गईं और हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति तबाह हो गई। इसके बावजूद पाकिस्तान में उस हमले के मास्टर माइंड खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें पाकिस्तान सरकार और उसकी सेना का संरक्षण हासिल है। अगर कोई सोच रहा है कि मुंबई हमलों के बाद सब कुछ शांत हो गया था, तो वे फिर पठानकोट और उसके बाद उरी की घटनाओं को याद कर लें। पाकिस्तान की सरपरस्ती में सरहद पार से आए आतंकवादियों ने भारतीय सेना के पठानकोट तथा उरी के ठिकानों पर सुनियोजित हमले किए।

हमारे यहां से पाकिस्तान को मदद देने की मांग भले ही हो रही है, पर क्या पाकिस्तान ने भारत से किसी तरह की कोई गुजारिश की है? अब तक तो नहीं। वहां के यूट्यूब चैनलों को देख लें। सब भारत तथा हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलते हुए मिल जाएंगे। अब भी वहां पर भारत विरोधी शक्तियां हावी हैं। पाकिस्तान के खून में भारत तथा हिंदू विरोध है। पाकिस्तानी सेना कभी भारत के साथ मैत्री नहीं करना चाहेगी। वहां की सेना पर किसी का जोर नहीं है। पाक सरकार का भी नहीं। आप पाकिस्तान आर्मी के गुजरे दौर के पन्नों को खंगाल लें। पता चल जाएगा कि वह किस हद तक भारत विरोधी रही है। पाकिस्तानी सेना पर पंजाबियों का वर्चस्व साफ है। ये भारत विरोधी है। इसके अलावा, पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब में कट्टरपन सबसे ज्यादा है। पड़ोसी मुल्क ने हमारे साथ कभी पड़ोसी धर्म का निर्वाह नहीं किया। उसने सिर्फ भारत का अहित ही चाहा है। इस तरह के मुल्क की हम मदद किसलिए करें और क्यों करें?

टॅग्स :पाकिस्ताननरेंद्र मोदीहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?