लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः उपचुनाव परिणाम सबक हैं भविष्य के लिए

By राजकुमार सिंह | Updated: September 14, 2023 09:13 IST

हर राज्य का चुनाव परिणाम महत्वपूर्ण होता है, पर घोसी उपचुनाव परिणाम कई कारणों से खास है। वहां भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान 42 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। भाजपा स्वयं को सांत्वना दे सकती है कि घोसी सीट तो पहले से ही सपा के पास थी, पर सवाल यह है कि दारा सिंह चौहान सरीखे चिर परिचित दलबदलू को ला कर अपनी यह फजीहत करवाने की क्या जरूरत थी?

Open in App

बेशक जरूरी नहीं कि मुख्य मुकाबले का भी वही परिणाम निकले, जो अभ्यास मैचों का हो, पर यह तो सच है कि छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में 38 दलों वाले सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए पर 28 दलोंवाला विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भारी पड़ा है। उपचुनाव परिणामों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाता, क्योंकि अकसर वे सत्तारूढ़ दल के पक्ष में जाते हैं, जिसके कारणों पर मतभिन्नता हो सकती है। पर पांच राज्यों के विधानसभा और देश के लोकसभा चुनाव से चंद महीने पहले हुए इन उपचुनावों के परिणामों को हल्के में लेना राजनीतिक समझदारी नहीं होगी। इसलिए भी कि ये उपचुनाव विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ बनने के तीन महीने के अंदर ही हुए हैं और गठबंधन अभी तक बैठकों से निकल कर ढंग से जमीन पर भी नहीं उतर पाया है। फिर भी परिणाम उसका हौसला बढ़ानेवाले ही आए हैं। सत्ता- राजनीति कोई खेल नहीं कि ‘इंडिया’-एनडीए चुनावी संघर्ष के परिणाम को 4-3 बता कर इतिश्री कर ली जाए। इस तरह की आंकड़ेबाजी पूरा सच भी बयान नहीं करती। पांच राज्यों के विधानसभा और देश के लोकसभा चुनाव से चंद महीने पहले यह आंकड़ा सत्ता पक्ष के लिए खुशफहमीवाला नहीं माना जा सकता। बेशक एकतरफा निष्कर्ष निकालना अनावश्यक जल्दबाजी होगी।

हर राज्य का चुनाव परिणाम महत्वपूर्ण होता है, पर घोसी उपचुनाव परिणाम कई कारणों से खास है। वहां भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान 42 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। भाजपा स्वयं को सांत्वना दे सकती है कि घोसी सीट तो पहले से ही सपा के पास थी, पर सवाल यह है कि दारा सिंह चौहान सरीखे चिर परिचित दलबदलू को ला कर अपनी यह फजीहत करवाने की क्या जरूरत थी? कहना न होगा कि शिवपाल यादव के चुनाव प्रबंधन के आगे भाजपाई रणनीतिकार घोसी में मात खा गए।

पश्चिम बंगाल में तो भाजपा अपनी सीट भी हार गई-वह भी तब, जबकि ‘इंडिया’ वहां एकजुट नहीं था। धुनगुड़ी सीट पिछली बार भाजपा ने जीती थी, लेकिन उपचुनाव में एक शहीद की विधवा पर दांव लगाने के बावजूद वह सीट नहीं बचा पाई। तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद रॉय ने भाजपा उम्मीदवार तापसी रॉय को चार हजार वोटों से हरा दिया। बेशक पश्चिम बंगाल में तृणमूल के मुकाबले मुख्य विपक्षी दल बने रहने के लिए भाजपा अपनी पीठ थपथपा सकती है, पर त्रिकोणीय संघर्ष में भी अपनी ही सीट गंवा देना एक चेतावनी है। हां, त्रिपुरा में भाजपा ने जरूर कमाल किया है। उसने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के इस्तीफे के चलते उपचुनाववाली धनपुर सीट तो बरकरार रखी ही है, आश्चर्यजनक रूप से अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतार कर बॉक्सानगर सीट माकपा से छीन ली। केरल में पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन के चलते हुए पुथुप्पली उपचुनाव में उनके बेटे कांग्रेसनीत यूडीएफ उम्मीदवार के रूप में जीतने में सफल रहे। उत्तराखंड की बागेश्वर और झारखंड की डुमरी सीट के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम अवश्य परंपरा -अनुरूप माने जा सकते हैं।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेश समाचारउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी