लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Oath Ceremony: राष्ट्रपति भवन में मेहमानों का पहुंचना शुरू, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, विक्रांत मैसी समेत पहुंची ये हस्तियां

By अंजली चौहान | Updated: June 9, 2024 19:00 IST

Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी आज शपथ लेने वाले हैं।

Open in App

Narendra Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में किया गया है जहां देश-विदेश के मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के शपथ लेने के बाद उनकी कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी आज संपन्न होगा। इस बीच, सात बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम के लिए मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है। कई राजनेताओं के साथ बॉलीवुड हस्तियां भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित की गई है। 

राष्ट्रपति भवन से आई तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि अभिनेता अक्षय कुमार कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं। उन्होंने समारोह में पहुंचे ही वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। अक्षय कुमार ने प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल और भाजपा सांसद-निर्वाचित धर्मेंद्र प्रधान से हाथ मिलाया और उनसे मुलाकात की जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा, शाहरुख खान भी कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं जिन्होंने ब्लैक कलर के कोट के साथ अपना लुक पूरा किया। 

गौरतलब है कि अभिनेता विक्रांत मैसी और फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल हुए। इसी तरह से अन्य सेलेब्स का भी कार्यक्रम में पहुंचना जारी है। इस बार कई बॉलीवुड के नई चेहरों को मौका मिला जिन्होंने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कराई जिसमें कंगना रनौत, अरुण गोविल शामिल हैं। ये सभी फिल्मी कलाकार भी राष्ट्रपति भवन पहुंच रहे हैं। 

मालूम हो कि कांग्रेस के दिग्गज नेता जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। मोदी द्वारा अपने संभावित मंत्रिपरिषद के साथ की गई बैठक के दृश्य को देखते हुए, 65 से अधिक मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। कल प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक के बाद नए मंत्रिमंडल पर निर्णय लिए गए। मोदी सरकार के नए कैबिनेट में, गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय संभालने वाले अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर के अलावा पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी जैसे अन्य वरिष्ठ सदस्य नई सरकार का हिस्सा होंगे।

समारोह में भाग लेने वाले विश्व के कई नेता भी सम्मिलित हैं जिनमें मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और उनके भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे, बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारअक्षय कुमारविक्रांस मैसीशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?