लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: कौन हैं सांसद हर्ष मल्होत्रा, जो मोदी 3.0 में बने हैं मंत्री

By धीरज मिश्रा | Updated: June 9, 2024 20:59 IST

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी 3.0 में सांसद हर्ष मल्होत्रा ने मंत्री पद की शपथ ली पूर्वी दिल्ली से बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीतकर आए हैं हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से मेयर भी रह चुके हैं मल्होत्रा

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में इसे लेकर भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई है।

शाम 7:15 बजे यह समारोह शुरू हो जाएगा। इस समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से मेहमान दिल्ली पहुंच रहे हैं। मोदी भारतीय राजनीति में दूसरे ऐसे नेता बन गए हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनसे पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तीन बार लगातार पीएम पद की शपथ ली थी।

वहीं, मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्हें शपथ के लिए फोन पहुंचा है और वो पीएम आवास पर चाय पार्टी में भी शामिल होने पहुंचे हैं। खास बात यह है कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी एक सांसद को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। दूसरे कार्यकाल में भी एक सांसद मंत्री बना था। इसी प्रकार दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा मंत्री पद की शपथ लेंगे।

कौन हैं सांसद हर्ष मल्होत्रा

पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजय हासिल की। उन्हें पूर्व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर की जगह बीजेपी ने मैदान में उतारा था। हर्ष ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को 93663 वोटों से हराया।

मल्होत्रा को कुल 664819 वोट मिले थे। सांसद बनने से पहले वह पूर्वी दिल्ली से मेयर भी रह चुके हैं। माना जाता है कि पूर्वी दिल्ली के इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है। मेयर बनने से पहले वह 2012 में पार्षद का चुनाव भी जीत चुके हैं। दिल्ली बीजेपी में वह हर्ष मल्होत्रा काफी एक्टिव नेता में से एक हैं। हर्ष ने दिल्ली विश्वविद्यालय के संबद्ध हंस राज कॉलेज से अपनी बीएससी की पढ़ाई पूरी की। वह दिल्ली बीजेपी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीHarsh Malhotraराष्ट्रीय रक्षा अकादमीNDABJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो