लाइव न्यूज़ :

VIDEO: महिला को जिंदा अजगर ने निगला, 3 दिन बाद घरवालों को पता चला, पेट काटा तो ये देखा..

By आकाश चौरसिया | Updated: June 9, 2024 12:36 IST

इंडोनेशिया से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है, जहां एक अजगर ने जिंदा महिला को निगल लिया। इस बात का 3 दिन बाद घरवालों को पता चला, फिर पायथन का पेट काटा तो महिला मृत मिली।

Open in App
ठळक मुद्दे5 मीटर लंबे अजगर ने एक महिला को जिंदा निगला जब उसके पति को गांव के पास महिला का सामान मिला, तो उसे शक हुआफिर पास में ही अजगर को देखा, तो उसका पेट फूला पाया, मुखिया से ली काटने की अनुमति

नई दिल्ली: एक चौंकाने वाली घटना इंडोनेशिया से सामने आई है, जहां 45 वर्षीय महिला को जिंदा अजगर ने निगल लिया, करीब तीन दिन बीत जाने के बाद पता चला कि महिला पायथन के पेट के अंदर है। यह हादसा मध्य इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी राज्य के दक्षिणी राज्य के कलेमपांग गांव में हुआ, जहां 5 मीटर (16 फीट) लंबे अजगर ने महिला को निगला। इस बात की जानकारी कलेमपांग गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने मीडिया को दी।

महिला की पहचान फरिदा के रूप में हुई, उसके 4  बच्चे भी हैं। वो गुरुवार रात को अचानक से गायब हो गई थी और फिर दोबारा अपने घर नहीं लौटी, जिसके बाद उसके पति ने सभी ग्रामीणों को अलर्ट किया और खोजबीन शुरू की। 

गांव में ही उसके पति को उसका सामान मिलने पर संदेह हुआ और उसने ग्रामीणों को सतर्क कर दिया, जिन्होंने फिर तलाश शुरू की।इसके बाद पास में ही उन्होंने एक अजगर को देखा, जिसका पेट काफी फूला हुआ था। इसके बाद उन सभी ने उस अजगर के पेट के काटने के बारे में गांव के मुखिया से अनुमति ली और फिर जल्द ही ऐसा करते गए तो उन्हें फरीदा का सिर दिखने लगा। धीरे-धीरे काटते गए तो पता चला कि ये तो फरीदा है, लेकिन जब तक वो मिलती, वह पूरी तरह से मृत्यु का शिकार हो गई थी। लेकिन, इस बीच अजगर के पेट के अंदर फरीदा पूरी तरह कपड़ों में पाई गई। 

हालांकि, अभी तक इस तरह की कई घटना इंडोनेशिया में सामने आ चुकी हैं, जहां अजगर ने कई लोगों को निगला और वो सभी बाद में मृत पाए गए। अब ऐसे में प्रशासन हरकत में आ गया है।

टॅग्स :इंडोनेशियाभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो