लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Oath-Taking Ceremony: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार ली प्रधानमंत्री की शपथ, नेहरू के इस रिकॉर्ड की बराबरी

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 9, 2024 19:27 IST

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के बने हैं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाई। मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के बने हैं।राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाई।तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले मोदी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री हैं।

नई दिल्ली:नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के बने हैं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाई। मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस जयशंकर और निर्मला सीतारमण ने भी मंत्री पद की शपथ ली। तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले मोदी भारत के दूसरे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ऐसा कीर्तिमान बनाया था।

नरेंद्र मोदी लगातार 2014, 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे, वहीं जवाहर लाल नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 का लोकसभा चुनाव जीता था। अब रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर नरेंद्र मोदी ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बराबरी कर ली है। 

वहीं, मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की बात करें तो इस बार मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की खातिर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ शनिवार को दिल्ली पहुंचे।

हसीना, अफीफ, मुइज्जू, जगन्नाथ और तोबगे के अलावा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड', श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शामिल हैं। 

क्षेत्रीय समूह दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) देशों के नेताओं ने मोदी के पहले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था, जब उन्होंने भाजपा की भारी चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। मोदी जब 2019 में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तो उनके शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के नेताओं ने भाग लिया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहजवाहरलाल नेहरूशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?