लाइव न्यूज़ :

Viral Video: जमीन पर लिखा अयोध्या, फिर लगा दी आग...बीजेपी की हार से शख्स ने खोया आपा

By अंजली चौहान | Updated: June 9, 2024 16:22 IST

Viral Video: एक परेशान करने वाली घटना में, 'अयोध्या' को दर्शाती एक मूर्ति को एक व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया

Open in App

Viral Video: इस बार के लोकसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले रहे। जहां 400 पार का नारा देने वाली बीजेपी 300 सीट भी नहीं ला पाई। वहीं, बीजेपी समर्थकों के लिए यह नतीजे निराशापूर्ण रहे। अयोध्या राम मंदिर क्षेत्र जो फैजाबाद निर्वाचन सीट के अंदर आता है वहां के नतीजों ने बीजेपी समर्थकों के मन में गुस्सा भर दिया है। नतीजों के बाद से अयोध्यावासियों की कड़ी आलोचना हो रही है।

सोशल मीडिया पर तो अयोध्या की जनता के खिलाफ कई तरह के वीडियो और मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक शख्स ने विरोध जताने के लिए एक वीडियो साझा किया। शख्स ने बीजेपी का कपड़ा पहने वीडियो शेयर किया जिसके बाद लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। 

दरअसल, विचलित करने वाले वीडियो में शख्स ने जमीन पर 'अयोध्या' लिखा है और वह इसे तेल डालकर आग लगा देता है। इसके बाद वह जमीन पर बैठ जाता है और चिल्लाने लगता है।

वीडियो में देखा जा सकता है, अयोध्या के नाम वाली जमीन को भाजपा का दुपट्टा पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर जला दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भारी गुस्सा भर गया और वह शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वीडियो पर आपत्ति दर्ज कराई है और कमेंट्स भी किए हैं। इस बीच वीडियो को तेजी से वायरल होता देख यूपी पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। पुलिस ने लोगों के विरोध को देखते हुए शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने का कदम उठाया है।

इस घटना ने अयोध्या पुलिस को जांच के लिए प्रेरित किया है, जिसमें साइबर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक को गहन जांच और आवश्यक कार्रवाई करने का काम सौंपा गया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोअयोध्यालोकसभा चुनाव परिणाम 2024BJPउत्तर प्रदेशसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?