लाइव न्यूज़ :

बाहुबलियों को क्यों वोट देते हैं लोग?, बिहार में अपराधियों ने ऐसा नेटवर्क कायम कर रखा...

By विकास मिश्रा | Updated: November 11, 2025 05:15 IST

बिहार में अपराधियों ने ऐसा नेटवर्क कायम कर रखा है कि सरकार कोई भी हो लेकिन उनकी हैसियत कम न हो!

Open in App
ठळक मुद्देफिर यह सवाल भी फिर से उठेगा कि लोग बाहुबलियों को वोट क्यों देते हैं?कोई मजबूरी है या पूरा का पूरा सिस्टम ही ऐसा बन गया है कि लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं? विश्लेषण कहता है कि इस बार यानी 2025 में जो प्रत्याशी मैदान में हैं,

राजनीतिक दलों से अब कोई उम्मीद नहीं. बाहुबलियों के खिलाफ मतदाताओं को आगे आना होगा. लेकिन सवाल है कि विरोध का स्वरूप क्या होगा ? बिहार विधानसभा चुनाव का फैसला आने में कुछ ही दिन बाकी हैं. मतदाताओं ने जिसे अपने मत से नवाजा होगा, उसकी सरकार बन जाएगी. जो जीतेगा, वह तो कुलांचे भरेगा लेकिन जो हारेगा, निश्चित रूप से वह कलेजा पीटेगा! यह देखना भी दिलचस्प होगा कि इस बार कितने बाहुबली विधानसभा में पहुंचते हैं. ऐसा हो ही नहीं सकता कि एक भी बाहुबली विधानसभा में न पहुंचे. तो  फिर यह सवाल भी फिर से उठेगा कि लोग बाहुबलियों को वोट क्यों देते हैं?

कोई मजबूरी है या पूरा का पूरा सिस्टम ही ऐसा बन गया है कि लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं? एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एवं इलेक्शन वॉच की पुरानी रिपोर्ट देखें तो 2020 में बिहार विधानसभा में 66 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज थे. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एवं इलेक्शन वाच का ही विश्लेषण कहता है कि इस बार यानी 2025 में जो प्रत्याशी मैदान में हैं,

उनमें से 47 प्रतिशत पर कोई न कोई आपराधिक मामला चल रहा है. 27 प्रतिशत पर तो हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे गंभीर आरोप हैं. प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने कहा कि वह किसी भी आपराधिक छवि वाले व्यक्ति को टिकट नहीं देगी लेकिन जनसुराज के कई प्रत्याशियों को लेकर सवाल खड़े हुए हैं.

राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय जनता पार्टी और जदयू भी राजनीति के अपराधीकरण के खिलाफ बोलने में कहीं पीछे नहीं हैं लेकिन जब बात यह उठती है कि राजनीतिक दल ऐसे लोगों को टिकट क्यों देते हैं जो आपराधिक छवि वाले हैं तो बहाना बनाया जाता है कि जब तक उनके ऊपर कोई अपराध साबित नहीं हो जाता है तब तक उन्हें टिकट से वंचित करना न्यायसंगत नहीं होगा.

हकीकत यह है कि राजनीतिक दल इस बात का भी ध्यान नहीं रखते कि जिन्हें टिकट दिया जा रहा है, वे दुर्दांत बाहुबली हैं. चूंकि उनके खिलाफ अपराधों की गवाही देने वाला कोई नहीं मिलता और उनका खुद का राजनीतिक रसूख इतना तगड़ा होता है कि मामले कोर्ट में टिक नहीं पाते और ऐसे बाहुबली बरी हो जाते हैं. इस तरह राजनीतिक दलों को भी बचने का बहाना मिल जाता है.

वैसे यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि अपराधियों को राजनीति का हिस्सा बनाए रखने की बेशर्मी राजनीतिक दलों के पोर-पोर में समा चुकी है. बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कम से कम 22 बाहुबली या फिर उनकी छत्रछाया में उनके परिवार के लोग चुनाव लड़ रहे हैं.

जब किसी बाहुबली के परिवार के किसी व्यक्ति को टिकट दिया जाता है तो राजनीतिक दलों को यह बहाना भी मिल जाता है कि जिसे टिकट मिला है, वह अपराधी नहीं है. इस तरह राजनीतिक दल अपने दागदार दामन को सफेद दिखाने की कोशिश करते हैं. कुछ भी आम आदमी से छिपा नहीं है लेकिन राजनीति और अपराध का गठजोड़ इतना तगड़ा हो चुका है कि उससे निपटना आसान नहीं है.

अब आप बिहार में सबसे ज्यादा चर्चित मोकामा विधानसभा क्षेत्र का ही मामला लें. वहां अनंत सिंह और सूरजभान सिंह नाम के दो खूंखार बाहुबलियों के बीच मुकाबला है. अनंत सिंह जदयू की ओर से खुद चुनाव लड़ रहे हैं और उन पर आरोप है कि बाहुबली से आरजेडी नेता बने दुलारचंद यादव को उन्होंने पहले गोली मारी और फिर गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया.

दुलारचंद की हत्या के  आरोप में वे जेल में हैं. दुलारचंद भी कम न थे. 75 साल की उम्र के दौरान वे 32 बार जेल गए! अनंत के खिलाफ सूरजभान की पत्नी वीणा देवी चुनाव मैदान में हैं जो आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. अनंत जेल में हैं लेकिन उनका पलड़ा भारी बताया जा रहा है. इसका कारण सुन कर आप दंग रह जाएंगे.

वहां के लोगों का कहना है कि वे हर किसी की सहायता के लिए खड़े रहते हैं. साल मे कई बार लोगों को भोज खिलाते हैं. हर जरूरतमंद की हर तरह से सहायता करते हैं. उनका रसूख ऐसा है कि हर कोई उनसे अपनापन बनाता है और अपने इलाके में रसूखदार बन जाता है. उनका नेटवर्क ऐसा है कि लोग उन्हें वोट देते ही देते हैं.

उनकी इस छवि के भी लोग कायल हैं कि उनके यहां यदि कोई मजदूर पहुंचे और कोई करोड़पति पहुंचे, तो दोनों को ही अगल-बगल कुर्सी पर बिठाते हैं. छवि यह भी है कि कोई उनके खिलाफ चला जाए तो फिर...! बिहार में दरअसल बाहुबलियों ने रॉबिनहुड की छवि बना ली है. जो साथ है, उसकी सहायता करते हैं और जो खिलाफ गया, उसका तो फिर भगवान ही मालिक है.

राजनेताओं को भी पता है कि उन्हें यदि चुनाव जीतना है तो इन बाहुबलियों का साथ चाहिए. इसीलिए प्रशासनिक तौर पर वे उनकी रक्षा करते हैं. आपको याद ही होगा कि बिहार में जब लालू प्रसाद यादव की सरकार थी तो उस दौर के सबसे दुर्दांत और दो सगे भाइयों को तेजाब से नहला देने वाले खूंखार शहाबुद्दीन का कोई बाल बांका नहीं कर पाया.

आरजेडी से अब उसका बेटा ओसामा मैदान में है. यानी राजनीतिक दल चाहते हैं कि मतदाताओं में खौफ बना रहे. क्योंकि खौफ नहीं होगा तो मतदाता जाल से दूर जाने की हिम्मत करने लगेगा! तो सवाल यह है कि राजनीति को अपराधियों से बचाने का उपाय क्या है? उपाय बस एक ही है कि मतदाता ऐसे उम्मीदवार को वोट दें जिस पर कोई मुकदमा न हो.

संभव है कि एक-दो चुनाव तक इसका प्रभाव न हो लेकिन जब राजनीतिक दल यह महसूस करने लगेंगे कि मतदाता तो केवल साफ छवि वालों को ही वोट दे रहे हैं तो हो सकता है राजनीतिक दलों को भी साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवार मैदान मेंं उतारने की प्रेरणा मिले! उम्मीद अब मतदाताओं से ही है!  

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

क्राइम अलर्टसुंदर लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर लड़कों को फंसाते?, रजिस्ट्रेशन नाम पर 1500 रुपये की वसूली, हिरासत में 3 लड़की, फर्जी मैरिज ब्यूरो पर साइबर पुलिस की छापेमारी?

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो