लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और भारत सहित दुनिया के कई देश चीनी ‘साइबर वॉर’ से त्रस्त 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 26, 2021 18:05 IST

पिछले वर्षों में अमेरिका और भारत के कई सैन्य संस्थानों पर कई बार साइबर हमले हुए. यह हमले खुफिया सूचना जुटाने के मकसद से किए गए थे. इन हमलों के पीछे चीनी हैकर्स का हाथ था.

Open in App
ठळक मुद्देनाटो और यूरोपीय संघ ने सभी सदस्य देशों को अलर्ट जारी कर दिया.चेतावनी नहीं दी गई है बल्कि साइबर वॉर की औपचारिक रूप से घोषणा की गई है. चीन भविष्य में साइबर युद्ध होने पर खुद को लाभ की स्थिति में रखना चाहता है.

अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और भारत सहित दुनिया के कई देश चीनी ‘साइबर वॉर’ से त्रस्त हैं. साइबर स्पेस में लड़ी जाने वाली जंग को ‘साइबर वॉर’ कहते हैं. पश्चिमी देशों और चीन के माहिर हैकर्स के बीच साइबर वॉर कई वर्षो से चल रही है.

पिछले वर्षों में अमेरिका और भारत के कई सैन्य संस्थानों पर कई बार साइबर हमले हुए. यह हमले खुफिया सूचना जुटाने के मकसद से किए गए थे. इन हमलों के पीछे चीनी हैकर्स का हाथ था. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब चीनी हैकर्स ने पश्चिमी देशों को निशाना बनाया, लेकिन इस बार निशाने पर खुफिया सूचनाएं थीं. लिहाजा नाटो और यूरोपीय संघ ने सभी सदस्य देशों को अलर्ट जारी कर दिया.

इस बार चेतावनी नहीं दी गई है बल्कि साइबर वॉर की औपचारिक रूप से घोषणा की गई है. चीन भविष्य में साइबर युद्ध होने पर खुद को लाभ की स्थिति में रखना चाहता है. यही कारण है कि उसने साइबर स्पेस में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं. चीन अपनी साइबर क्षमता को कई तरह से लैस कर रहा है.

वेबसाइट्स को ब्लॉक करने, साइबर कैफों में गश्त लगाने और मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर निगरानी रखने के लिए बड़ी संख्या में साइबर पुलिस (हैकर्स) तैनात कर रखी है. दुनिया चीन की साइबर मोर्चेबंदी से परेशान है. अमेरिकी अधिकारियों ने हैकिंग के संबंध में सरकार को एक रिपोर्ट पेश की है. इसमें कहा गया है कि चीनी हैकर्स ने अमेरिकी  एजेंसियों पर साइबर हमले बढ़ा दिए हैं.

अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने चीन के खिलाफ एक बड़ा साइबर हमला करने का आरोप लगाया है. ये हमला माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज सर्वर पर किया गया था जिससे दुनिया भर में कम-से-कम 30 हजार सर्वर प्रभावित हुए थे. ब्रिटेन ने इस हमले के लिए चीनी सरकार द्वारा समर्थित पक्षों को जिम्मेदार ठहराया है.

वहीं, यूरोपीय संघ ने कहा है कि ये हमला ‘चीनी क्षेत्र’ से किया गया है. चीन की मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी पर भी व्यापक जासूसी गतिविधियों को अंजाम देने एवं ‘दुस्साहस भरा बर्ताव’ करने का आरोप लगाया गया है. अमेरिका और ब्रिटेन पहले भी दूसरे देशों द्वारा चलाए गए साइबर हमलों के खिलाफ खुलकर सामने आते रहे हैं. लेकिन ताजा मामले में यूरोपीय संघ द्वारा चीन का नाम लिया गया है जो कि बताता है कि हैकिंग की इस घटना को कितनी गंभीरता से लिया गया है.  

टॅग्स :दिल्लीचीनअमेरिकाजो बाइडनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी