लाइव न्यूज़ :

अभय कुमार दुबे का ब्लॉग: उत्तर प्रदेश में चुनावी लाइन पकड़ ली है भाजपा ने

By अभय कुमार दुबे | Updated: November 3, 2021 09:28 IST

अमित शाह ने लंबे इंतजार के बाद अपने एक भाषण में स्पष्ट रूप से कह दिया कि अगर 2024 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो उसका रास्ता योगी को मुख्यमंत्री बनाकर ही साफ हो सकता है.

Open in App

उत्तर प्रदेश में अभी तक माहौल कुछ इस तरह का था कि जब केंद्रीय आलाकमान के सदस्य सार्वजनिक मंचों पर योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते थे तो समीक्षकों द्वारा मतलब यह निकाला जाता था कि इस तरह की प्रशंसा करने के लिए तो वे मजबूर हैं. आखिरकार वे मौजूदा मुख्यमंत्री की आलोचना या निंदा तो नहीं कर सकते. 

समीक्षकों द्वारा कहा जाता था कि जब तक स्पष्ट रूप से योगी को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया जाएगा, तब तक नेतृत्व का सवाल हल नहीं होगा. कुछ न कुछ भ्रम बना रहेगा. इस भ्रम में उत्तर प्रदेश के कम से कम दो नेताओं द्वारा की जाने वाली बयानबाजी ने भी इजाफा किया. इनमें एक थे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दूसरे थे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह. 

मौर्य ने दावा किया था कि अगला मुख्यमंत्री विधायक दल के सदस्य तय करेंगे. इसके उलट सिंह का कहना था कि दिल्ली में मोदी रहेंगे और लखनऊ में योगी. इस तरह एक-दूसरे को काटने वाली बातों से संघ परिवार भी चिंतित हो रहा था. उसकी तरफ से कहा जा रहा था कि इस तरह का भ्रम पार्टी और सरकार को नुकसान पहुंचाने वाला है. काफी इंतजार के बाद जब आलाकमान ने योगी का नाम घोषित नहीं किया तो उन्होंने स्वयं खुद को अगला मुख्यमंत्री बताना शुरू कर दिया. लेकिन इससे भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया. 

जाहिर है कि भाजपा आलाकमान भी इस दुविधा के बारे में सोच रहा था. इसे दूर वह इसलिए नहीं कर पा रहा था कि कहीं न कहीं दुविधा उसके भीतर भी थी.

अंतत: इस हफ्ते की शुरुआत में अमित शाह ने लंबे इंतजार के बाद अपने एक भाषण में स्पष्ट रूप से कह दिया कि अगर 2024 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो उसका रास्ता 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी को मुख्यमंत्री बनाकर ही साफ हो सकता है. अमित शाह के इस वक्तव्य को पार्टी की कार्यनीति संबंधी बयान के तौर पर भी देखा जा सकता है. 

इसके मुख्य तौर पर तीन मतलब निकाले जा सकते हैं- पहला, भाजपा निरंकुशता की हद तक जा चुकी योगी की उस छवि के आधार पर वोट मांगेगी जिसके तहत मुख्यमंत्री ‘बोली नहीं तो गोली’ जैसी भाषा बोलते रहे हैं. यानी भाजपा आलाकमान ने मान लिया है कि योगी सरकार ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जो युक्तियां अपनाईं, वे कामयाब रही हैं और इसके कारण पार्टी की छवि अच्छी हुई है. 

दूसरा, योगी को मोदी के साथ जोड़ने से विधानसभा चुनाव में ‘मोदी डिविडेंड’ को ज्यादा सफलता से गोलबंद किया जा सकता है. तीसरा, उत्तर प्रदेश के चुनाव के ऊपर राष्ट्रीय मुद्दों को हावी करके लड़ने से फायदा यह होगा कि विधानसभा चुनाव एक तरह का मिनी राष्ट्रीय चुनाव हो जाएगा और विकास के मोर्चे पर योगी सरकार की विफलताएं उसके पीछे-पीछे जाएंगी. अगर विधानसभा चुनाव में जोर कश्मीर और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर रहेगा तो पूरी चुनावी मुहिम को राष्ट्रवाद के नाम पर हिंदुत्ववादी रंग देने की सुविधाभी रहेगी.

अमित शाह के इस अनौपचारिक रणनीतिक वक्तव्य के प्रभाव में हमें भाजपा द्वारा उत्तर  प्रदेश में जातिगत समीकरण साधने की कोशिशों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इस बार धर्मेद्र प्रधान को इंचार्ज बनाया गया है और उन्होंने आते ही निषादों के राजनीतिक प्रतिनिधियों को भाजपा के साथ जोड़ लिया है. और भी छोटी-छोटी जातियों की कई  पार्टियों के साथ भाजपा अपने संबंधों को पुख्ता करने में लगी हुई है. 

यह जरूर कहा जा सकता है कि अतिपिछड़ी राजभर जाति के नेताओं ने इस बार भाजपा के बजाय समाजवादी पार्टी का साथ देने का फैसला किया है. इससे भाजपा को नुकसान हो सकता है. दूसरे,  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा जाट मतदाताओं की बड़े पैमाने पर नाराजगी का सामना कर रही है. किसान आंदोलन से जुड़े गूजर मतदाता भी कहीं-कहीं भाजपा से फिरंट हो सकते हैं. किसान आंदोलन के कारण भाजपा अभी तक जाटों को साधने का जुगाड़ नहीं खोजपाई है.

सवाल यह है कि क्या भाजपा राष्ट्रीय मुद्दों को हावी करके प्रदेश सरकार की वैकासिक उपलब्धियों और विफलताओं के सवाल को रेखांकित होने से रोक सकती है? मुझे लगता है कि ऐसा होना नामुमकिन है. 2017 में उत्तर प्रदेश  की जातियों और समुदायों को नहीं पता था कि अगले पांच साल भाजपा कैसी सरकार चलाएगी. उन्हें यह भी नहीं पता था कि योगी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. इस बार 2022 में यह असंभव है कि जातियां और समुदाय योगी की सरकार चलाने की शैली को ध्यान में रखे बिना वोट देने का फैसला कर लें. 

अमित शाह द्वारा योगी को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा हर कीमत पर अपना असर डालेगी. कई समुदाय (विशेष तौर से ब्राह्मण समुदाय और कुछ पिछड़ी जातियां) अपनी मतदान  प्राथमिकताओं पर पुन: विचार किए बिना नहीं रह सकतीं. कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश का चुनाव फैसला करेगा कि क्या केवल किसी प्रदेश का चुनाव मुख्य तौर पर राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा जा सकता है?

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथअमित शाहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो