लाइव न्यूज़ :

पक्षी संरक्षण के लिए सरकार और समाज की एकजुट पहल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 24, 2025 07:21 IST

यह पहल भारत में समुदाय-आधारित संरक्षण की एक चमकदार मिसाल है जिसने शिकार के मैदान को विश्व के सबसे बड़े पक्षी संरक्षण स्थलों में से एक में बदल दिया है.

Open in App

सुदूर नगालैंड के वोखा जिले को दो महीने के लिए शांत क्षेत्र, मतलब साइलेंट जोन घोषित कर दिया गया है ताकि हजारों किलोमीटर दूर से आकर कुछ देर सुस्ताने वाले प्रवासी पंछियों को यहां सुकून दिया जा सके.  असल में, यह इलाका वैश्विक पर्यावास की दृष्टि से अनूठा है क्योंकि दुर्लभ पक्षी अमूर बाज, मतलब अमूर फालकन अपने लंबे सफर के दौरान आराम के लिए यहां रुकते हैं. यह भी कम दिलचस्प नहीं है कि नगालैंड में 99.8 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं, फिर भी एक पक्षी के संरक्षण के लिए किस तरह समाज और सरकार एकजुट होकर काम कर रहे हैं.

अमूर बाज बाज परिवार का एक छोटा प्रवासी पक्षी है, जो विश्व में सबसे लंबी यात्रा करने वाले शिकारी पक्षियों में से एक है. ये हर साल साइबेरिया और उत्तरी चीन के अपने प्रजनन क्षेत्रों से उड़ान भरकर दक्षिणी और पूर्वी अफ्रीकी समुद्री तटों में अपने शीतकालीन निवास स्थान तक लगभग 22000 किमी की एक महा-यात्रा तय करते हैं. भारत, और विशेष रूप से नगालैंड, उनकी इस लंबी यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव (स्टॉपओवर) के रूप में कार्य करता है. हर साल अक्तूबर और नवंबर के महीनों के दौरान लाखों अमूर बाज नगालैंड से होकर गुजरते हैं. इस दौरान, वे लंबी उड़ान की थकान से उबरने और अरब सागर के ऊपर अपनी निर्बाध उड़ान के लिए खुद को तैयार करने के लिए यहां कुछ हफ्तों के लिए रुकते हैं.

राज्य की राजधानी कोहिमा से लगभग 75 किमी दूर वोखा जिले में दोयांग जलाशय के आसपास का क्षेत्र अमूर बाजों के सबसे बड़े वार्षिक सम्मिलन के लिए दुनियाभर में जाना जाता है. इसी कारण नगालैंड को ‘विश्व की फाल्कन राजधानी’ के तौर पर भी जाना जाता है.

अमूर बाज वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 और प्रवासी प्रजातियों पर कन्वेंशन (सीएमएस) के तहत संरक्षित हैं. भारत इस संधि का हस्ताक्षरकर्ता है. इन पंछियों के वास्ते नगालैंड सरकार ने प्रवास के मौसम के दौरान पांगती में बसेरा स्थल को आधिकारिक तौर पर तीन  किलोमीटर के दायरे में एक अस्थायी ‘मौन क्षेत्र’ घोषित किया है.  

वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि तेज आवाजों से जंगली पक्षियों में भय पैदा हो सकता है जिससे वे संभवतः अपने आवास को छोड़ सकते हैं और प्रजनन और अस्तित्व से जुड़े महत्वपूर्ण संचार को बाधित कर सकते हैं. आदेश में यह चेतावनी भी दोहराई गई है कि शिकार या नुकसान पहुंचाने में शामिल गांवों के सरकारी अनुदानों को रोका जा सकता है. इन इलाकों में एयर गन पर भी पाबंदी लगा दी गई है. एयर गन यहां के लगभग हर घर में होती ही है.

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, समुदायों और आगंतुकों से इस अद्वितीय पारिस्थितिक घटना के संरक्षण में सहयोग करने और सफल वन्यजीव संरक्षण के लिए नगालैंड की वैश्विक प्रतिष्ठा को बनाए रखने का आग्रह किया है. यह पहल भारत में समुदाय-आधारित संरक्षण की एक चमकदार मिसाल है जिसने शिकार के मैदान को विश्व के सबसे बड़े पक्षी संरक्षण स्थलों में से एक में बदल दिया है.

सन्‌ 2012 में नगालैंड में कुछ ही दिनों में कई हजार अमूर बाज का शिकार कर दिया गया. उस साल अफ्रीका तक अमूर बाज पहुंच ही नहीं पाए. लेकिन तब पांगती के आसपास दीमक ने बहुत नुकसान किया. असल में, इन बाजों का अफ्रीका में पसंद का भोजन दीमक होते हैं और जब अमूर बाज मारे गए तो दीमकों की संख्या बढ़ गई.

अब नगालैंड के कई स्कूलों में अमूर बाज को बचाने के क्लब बन गए हैं.  अमूर बाज के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए, मणिपुर के तामेंगलॉन्ग जिले में वार्षिक ‘अमूर फाल्कन महोत्सव’ का आयोजन किया जाता है.

टॅग्स :नागालैंडभारतState Government
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो