लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिलः तालिबान के खिलाफ जय शाह का लाजवाब बाउंसर?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: April 17, 2025 05:18 IST

International Cricket Council: आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की सहायता के लिए एक समर्पित टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की तो हर क्रिकेट प्रेमी ने इस पहल का स्वागत किया.

Open in App
ठळक मुद्दे2021 में जब अमेरिका अचानक अफगानिस्तान छोड़ गया और तालिबान ने सत्ता हथिया ली.अंधेरे बंद कमरे में कैद रहने को मजबूर कर दिया जाएगा इसलिए उन्होंने देश छोड़ देने का मन बनाया. पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंचने में कामयाब हो गई. इनमें कुछ मेलबर्न तो कुछ कैनबरा में रह रही हैं.

International Cricket Council: क्रिकेट की भाषा में कहें तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने तालिबान के खिलाफ लाजवाब बाउंसर फेंका है. अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद तालिबान ने महिलाओं का जीना हराम कर दिया है. खेलकूद की बात तो बहुत दूर है, उनके लिए स्कूल और कॉलेज के दरवाजे भी बंद हो चुके हैं. महिलाओं के प्रति ऐसी क्रूरता के लिए पूरी दुनिया एक स्वर में तालिबान की निंदा करती रही है, दबाव डालती रही है कि वह लड़कियों को स्कूल जाने और महिलाओं को काम करने की इजाजत दे लेकिन तालिबान इस मामले में बहरा बना हुआ है. इन परिस्थितियों में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की सहायता के लिए एक समर्पित टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की तो हर क्रिकेट प्रेमी ने इस पहल का स्वागत किया. 2021 में जब अमेरिका अचानक अफगानिस्तान छोड़ गया और तालिबान ने सत्ता हथिया ली तो वहां की महिला क्रिकेटर्स के सामने भविष्य का सवाल था.

वे जानती थीं कि उन्हें अंधेरे बंद कमरे में कैद रहने को मजबूर कर दिया जाएगा इसलिए उन्होंने देश छोड़ देने का मन बनाया. बाद में यही हुआ भी. तालिबान ने महिला क्रिकेट टीम को भंग कर दिया लेकिन पुरुषों की टीम को बनाए रखा. महिला क्रिकेटर्स के लिए तालिबान से बचकर भाग निकलना मुश्किल काम था लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाई और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मेल जोन्स ने इन महिला क्रिकेटर्स को तालिबान से भागने में मदद की. इस तरह पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंचने में कामयाब हो गई. इनमें कुछ मेलबर्न तो कुछ कैनबरा में रह रही हैं.

इन्होंने अफगान महिला एलेवन नाम से क्रिकेट टीम बना रखी है लेकिन तीन साल तक वे कोई मैच नहीं खेल पाईं. इस साल जनवरी में मेलबर्न में क्रिकेट विदाउट बॉर्डर्स चैरिटी एलेवन के साथ अपना पहला मैच खेला. हालांकि वो मैच नहीं जीत पाईं लेकिन उनके जज्बे को पूरी दुनिया ने सलाम किया.

अफगानिस्तान की जानी-मानी क्रिकेटर फिरूजा अमीरी और नाहिदा सपन ने मैच के पहले कहा था कि सवाल जीत और हार का नहीं है. उनकी टीम उन करोड़ों अफगानी लड़कियों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है जिनके हकों का दमन किया जा रहा है. ऐसी हिम्मती अफगानी महिला टीम के लिए जय शाह का सामने आना अंधेरे बंद कमरे में उम्मीद की एक नई किरण की तरह है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की इस पहल में बीसीसीआई, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भागीदार है. यह टास्क फोर्स इस बात पर ध्यान देगा कि विस्थापित अफगान महिला क्रिकेटरों को कैसे भरपूर सहायता और सहयोग मिले ताकि क्रिकेट का भी विकास हो और उनका निजी जीवन भी बेहतर हो सके.

इसके लिए आईसीसी एक विशेष कोष स्थापित करेगा जिससे अफगान महिला क्रिकेटर्स को आर्थिक मदद मिलेगी ताकि वे क्रिकेट का सफर जारी रख सकें, जिस खेल से वे प्यार करती रही हैं. ये खिलाड़ी अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग कर सकें इसके लिए उन्हें कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

उम्मीद की जानी चाहिए कि जय शाह की यह पहल अफगानी महिलाओं को संबल प्रदान करेगी कि दुनिया उन्हें भूली नहीं है. कुछ लोग हैं जो इन कठिन परिस्थितियों में उनके साथ खड़े हैं. उम्मीद करें कि तालिबान को भी यह सद्‌बुद्धि मिलेगी कि महिलाओं को भी सम्मान से जीने का हक है.

टॅग्स :जय शाहआईसीसीबीसीसीआईअफगानिस्तान क्रिकेट टीमतालिबानअफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटCSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स की IPL 2026 में दूसरी जीत, केकेआर को 32 रनों से हराया

क्रिकेटCSK vs KKR Highlights: 192 रन बनाकर CSK ने KKR को धो डाला, 32 रन से जीता मैच

क्रिकेटCSK बनाम KKR मुकाबले के दौरान एक मज़ेदार पल में संजू सैमसन का बल्ला गेंद के साथ हवा में उड़ा

क्रिकेटCSK vs KKR: 4 चौके 3 छक्के, संजू सैमसन ने खेली 48 रनों की तूफानी पारी

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स पर तूफानी जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का तेज़ गेंदबाज़ IPL 2026 से बाहर, रिप्लेसमेंट का नाम घोषित