लाइव न्यूज़ :

राम ठाकुर का ब्लॉग: 'बॉक्सिंग डे टेस्ट', जश्न और क्रिकेट की पवित्रता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 27, 2018 17:15 IST

Boxing Day Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में 1950 से हुई थी जबकि मेलबर्न को इसकी मेजबानी का अधिकार 1980 में मिला

Open in App

राम ठाकुर, वरिष्ठ खेल पत्रकार।

'बॉक्सिंग डे' टेस्ट ! सुनने में बड़ा अजीब लगता है। ऐसे लगता है, जैसे मुक्केबाजी और क्रिकेट एक साथ खेले जा रहे हों। लेकिन चौंकिए मत, यह विशुद्ध क्रिकेट है और वह भी पांच दिनी टेस्ट। आज भले ही क्रिकेट अलग-अलग प्रारूपों (वन-डे, टी-20) में खेला जा रहा है, लेकिन इसकी पवित्रता तो टेस्ट क्रिकेट में ही बनी हुई है। इस बात की मिसाल है- बॉक्सिंग डे टेस्ट! 

क्रिसमस के पावन पर्व के ठीक दूसरे दिन टेस्ट मैच का हिस्सा होना और वह भी एमसीजी (मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड) पर, दुनिया भर के क्रिकेटरों के लिए गर्व की बात रही है। इस बात की खुशी का अहसास तो मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी की युवा सलामी जोड़ी से बेहतर कौन समझ सकता है। 

खासतौर से मयंक अग्रवाल (76 रन) को पदार्पण टेस्ट में ही बॉक्सिंग डे पर अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से जश्न मनाने का मौका मिला। बॉक्सिंग डे टेस्ट को लेकर तरह-तरह की कहानियां जुड़ी हुई हैं। लेकिन इसका सीधा ताल्लुक जश्न और खुशियों से है। क्रिसमस के ठीक दूसरे दिन पूरा माहौल खुशियों से सराबोर होता है। 

क्रिकेट के शौकीनों के लिए टेस्ट मैच से बेहतर मनोरंजन और क्या हो सकता है। पूरे पांच दिन क्रिकेट का मजा, छठे दिन साल को आखिरी सलाम और सातवें दिन नए वर्ष का स्वागत-सात दिन की एक शानदार छुट्टी। असल सवाल तो बॉक्सिंग से जुड़ा हुआ है क्रिसमस के बाद का दिन यानी 'बॉक्सिंग डे'. 

यह दिन पूरी दुनिया में ईसाइयों के लिए छुट्टी और जश्न का दिन होता है। इस दिन को मिले गिफ्ट बॉक्स को खोलने का प्रतीक माना जाता है और इसलिए इसे ‘बॉक्सिंग डे’ के नाम से जाना जाता है। बॉक्सिंग-डे के क्रिकेट से नाते की भी एक दिलचस्प कहानी है। पहले ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड का मैच खेला जाता था, अक्सर विक्टोरिया और न्यू साउथवेल्स के बीच, जो बेहद लोकप्रिय हुआ करता था। 

बॉक्सिंग डे टेस्ट और एमसीजी का गहरा रिश्ता रहा है। ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे पर टेस्ट कराने का अधिकार एमसीजी को ही प्राप्त है। ऑस्ट्रेलिया में यह परंपरा वर्ष 1950 से प्रारंभ हुई। लेकिन एमसीजी को इसकी मेजबानी का अधिकार वर्ष 1980 से प्राप्त हुआ। हालांकि, पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की शुरुआत इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1913 में जोहान्सबर्ग में हुई। 

बॉक्सिंग डे की यादें : इंग्लैंड के खिलाफ शेन वॉर्न ने साल 1994 में बॉक्सिंग डे टेस्ट में ही हैट-ट्रिक ली थी। वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने का कारनामा भी बॉक्सिंग डे पर ही किया था। साल 2006 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचा था। साल 1999 में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 166 रनों की यादगार पारी भी बॉक्सिंग डे पर खेली थी।

टॅग्स :टेस्ट क्रिकेटक्रिकेटभारत Vs ऑस्ट्रेलियामयंक अग्रवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

क्रिकेटMI के खिलाफ 7 विकेट की जीत के साथ PBKS का IPL 2026 में विजयी अभियान जारी, बेकार गई डी कॉक की सेंचुरी

क्रिकेटMI vs PBKS: प्रभसिमरन का तूफानी 80*, अय्यर का अर्धशतक, पंजाब 7 विकेट से जीता मैच