लाइव न्यूज़ :

बिहारः जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने 'हम' को 'छोटी दुकान' कहा, मांझी बोले-दुकान का मतलब, जहां खरीद-फरोख्त हो और जदयू के लोग माहिर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2023 16:34 IST

बिहारः 'हम' संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि शराब और बालू को लेकर हमने नीतीश कुमार से कई शिकायतें की।

Open in App
ठळक मुद्दे23 के बाद आप लोग देखिएगा कि हम क्या करते हैं?'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी ने करारा जवाब दिया है।नीतीश कुमार ने एक बात नहीं सुनी।

पटनाः  बिहार में महागठबंधन से अलग हो चुके पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और जदयू के बीच अब वाकयुद्ध की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को जदयू अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा मांझी की पार्टी को 'छोटी दुकान' कहने पर 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी ने करारा जवाब दिया है।

मांझी ने कहा कि दुकान का मतलब होता है-जहां खरीद-फरोख्त होती है। लिहाजा माफ करेंगे, वे लोग खरीद-फरोख्त में माहिर हैं और विश्वास करते हैं। हमने सियासी जीवन में कभी भी ऐसे हथकंडे नहीं अपनाए हैं। बुधवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए 'हम' संरक्षक ने कहा कि शराब और बालू को लेकर हमने नीतीश कुमार से कई शिकायतें की थी।

लेकिन हमारी नीतीश कुमार ने एक बात नहीं सुनी। मांझी ने नीतीश कुमार से पूछा कि मेरे नौ महीने के मुख्यमंत्री के काल में ऐसी कौन सी गलती थी कि मुझे हटा दिया गया? नीतीश कुमार ने उस समय मेरे साथ जो किया वह बिल्कुल गलत था। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी कोई दुकान नहीं है बल्कि जनता की सेवा करने के लिए एक मंच है।

हमने मुख्यमंत्रित्वकाल में जो भी 34 बड़े फैसले लिए। उसको लागू कराने के लिए ही पार्टी का निर्माण किया और लगातार नीतीश कुमार का समर्थन किए। लेकिन अब पानी नाक से ऊपर चढ़ गया था, जो बर्दाश्त के बाहर था। उन्होंने कहा कि ललन सिंह के कहने या न कहने से क्या होता है। देखिए यह आप लोग भूल जाते हैं, मालूम नहीं क्यों भूल जाते हैं।

हमने सब दिन कहा है कि हम महागठबंधन में नहीं हैं। हम नीतीश कुमार के साथ थे तो नीतीश कुमार के साथ हम हटे हैं। महागठबंधन में हम रहे या ना रहे यह जो कहता है, यह फालतू बात करता है। महागठबंधन में कब थे? मांझी ने कहा कि 23 के बाद आप लोग देखिएगा कि हम क्या करते हैं?

टॅग्स :जीतन राम मांझीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)जेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

बिहार अधिक खबरें

बिहारBPSC टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'