लाइव न्यूज़ :

पवन सिंह जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने अच्छे इंसान हो जाएं तो...जब विनय बिहारी ने भोजपुरी गायक को लेकर कह दी थी ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Published: April 28, 2022 3:56 PM

पवन सिंह हमेशा विवादों में रहे हैं। पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में हमेशा उनका नाम विवादों से जुड़ा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह के साथ हुए विवाद के वक्त भी काफी चर्चा में रहाभोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग पवन सिंह के साथ खड़े थे तो कुछ अक्षरा सिंह का साथ दिया थापवन सिंह के लिए कई गीत लिखने वाले विनय बिहारी ने भी उन्हें अच्छा इंसान नहीं बताया था

पटनाः खबर है कि पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी को तलाक देने जा रहे हैं। इस बाबत उन्होंने आरा के फैमिली कोर्ट में अर्जी भी दाखिल कर दी है। वहीं पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर मारपीट और गालीगलौज का आरोप लगाए हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा जगत में पवन सिंह एक बड़ा नाम है। हालांकि ये नाम हमेशा विवादों में भी रहा है। निजी जीवन से लेकर व्यावसायिक जीवन तक में पवन सिंह विवादों में घिरे रहे। लोग मानते हैं कि पवन सिंह जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने अच्छे इंसान नहीं है। खेसारी लाल ने भी भोजपुरी गायक के साथ हुए विवाद में कहा था कि पवन सिंह की गायिकी अच्छी है, उनके पास एक सुंदर आवाज है लेकिन वे शराब के नशे में किसी को कुछ भी बोल देते हैं।  

ऐसे ही अक्षरा सिंह के साथ रिश्ते को लेकर पवन सिंह की इज्जत मिट्टी पलीद हुई थी। अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह से अलग होने के दौरान उनपर हत्या कराने से लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इन्हीं सब विवादों पर बोलते हुए भोजपुरी गीतकार विनय बिहार ने पवन सिंह को लेकर काफी कुछ कहा था। गौरतलब है कि विनय बिहारी ने पवन सिंह के लिए सैकड़ों गीत लिखे हैं।

पवन-अक्षरा विवाद पर बोलते हुए विनय बिहारी ने कहा था कि पवन सिंह भी बहुत अच्छे आदमी तो हैं नहीं। मैं उनका बाप हूं। पवन सिंह जितने अच्छे कलाकार हैं, उतने अच्छे इंसान हो जाएं तो उनको भी पद्मश्री और पद्म विभूषण मिल जाएगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस जन्म में वह इन सब आभूषणों से आभूषित होंगे।

विनय बिहारी ने पवन सिंह को लेकर आगे कहा था कि जब कोई आदमी किसी के संपर्क में रहता है तो उसकी बुराई नजर नहीं आती लेकिन जब दूर हो जाता है तो बुराईयां नजर आती हैं। दोनों में किस तरह का प्यार था भगवान जानें। अगर पवन सिंह इस तरह का काम करते हैं तो उन्हें नहीं करना चाहिए। वह एक महिला है और इस इंडस्ट्री की हैं। किसी भी पुरुष को महिला के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए।

टॅग्स :पवन सिंहअक्षरा सिंहभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमोनालिसा ने अपनी अदाओं से फैन्स को किया क्लीन बोल्ड, लाल साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

भारतBihar Lok Sabha Election Result 2024: लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती की जीत और दूसरी पुत्री रोहिणी आचार्य की हार, जानें किसने दी मात

भारतKarakat Parliamentary Constituency: 'लॉलीपॉप' नहीं चला, तीसरे नंबर पर जारी है पवन सिंह की कैंची का संघर्ष

भारतLok Sabha Election Results 2024: कंगना रनौत, पवन सिंह, यूसुफ पठान..., इन नामी हस्तियों की किस्मत का आज होगा फैसला, जानें कौन आगे-कौन पीछे

भारतKarakat Chunav Result 2024: क्या काराकाट में बीजेपी के बागी पवन सिंह लहरा पाएंगे जीत का परचम? त्रिकोणीय मुकाबले में जल्द रुझान आएंगे सामने

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीBhojpuri film: टनाटन भोजपुरी यूट्यूब के छोटू बाबू का मुम्बई में दिल का दौरा पड़ने से निधन, खेसारी लाल यादव ने दुःख व्यक्त किया

भोजपुरीBhojpuri Song: 'अंजोर करे इंडिया में', आम्रपाली दुबे और निरहुआ के वीडियो ने मचाया गदर, बार-बार देखा जा रहा है...

भोजपुरीशिल्पी राज के गायन में 'छम्मा छम्मा' के भोजपुरी संस्करण ने शानदार शुरुआत की, शीर्ष पर पहुंचा

भोजपुरीGorakhpur Ravi Kishan: सीएम योगी के शहर गोरखपुर में अयोध्या के श्रीराम को फिल्माएंगे सांसद रवि किशन!

भोजपुरीPawan Singh: लाखन सिंह के किरदार में दिखेंगे पवन सिंह, गोरखपुर में शुरू हुई शूटिंग