लाइव न्यूज़ :

रूम हीटर में योजना बनाना किस काम का जब..., RRB NTPC नतीजों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में बोले भोजपुरी गायक खेसारी लाल

By अनिल शर्मा | Updated: January 27, 2022 10:19 IST

भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर गए हैं। भोजपुरी स्टार ने बुधवार एक ट्वीट कर प्रशासन और सरकार पर तंज कसा। साथ ही कहा कि यूपी-बिहार के लोग बच्चों को पढ़ाने के लिए खेत तक बेच देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों का प्रदर्शन काफी उग्र हो गया है गया में एक पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी गईमामले को लेकर खान सर समते 400 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया हैभोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है

पटनाः  एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा नतीजों के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन काफी उग्र हो गया है। विरोध जता रहे अभ्यर्थियों ने बुधवार रात गया जिले में एक ट्रेन में आग लगा दी और कुछ अन्य स्टेशनों पर भी प्रदर्शन के साथ रोड़ेबाजी की। भीड़ ने गया जंक्शन पर धावा बोल दिया, नारेबाजी की और भभुआ-पटना इंटर सिटी एक्सप्रेस में आग लगा दी। उधर, चर्चित खान सर (Khan Sir) और कई संस्थानों के मालिकों समेत 400 से अधिक लोगों पर छात्रों को भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

इस बीच भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर गए हैं। भोजपुरी स्टार ने बुधवार एक ट्वीट कर प्रशासन और सरकार पर तंज कसा। साथ ही कहा कि यूपी-बिहार के लोग बच्चों को पढ़ाने के लिए खेत तक बेच देते हैं। वे सड़क पर शौक से नहीं उतरे हैं।

खेसारी लाल ने ट्वीट में लिखा-  “आज भी बिहार यूपी के लोग अपने बाल बच्चे की पढ़ाई के लिए खेत तक बेच देते हैं। और आज उनका बाल बच्चा सब पढ़ाई छोड़कर नौकरी के हक के लिए इस कड़ाके की ठंड में सड़क पर शौक से नहीं उतर रहा होगा। रूम हीटर में बैठकर बनाई गई योजना किस काम की, जब आप भारत के भविष्य का मजाक बना दिए हैं?” 

छात्रों के उग्र होते आंदोलन को लेकर रेल मंत्रालय ने रेलवे की दोनों परीक्षाओं (एनटीपीसी और लेवल 1) को स्थगित कर दिया। वहीं प्रदर्शन को लेकर रेलवे काफी सख्त है। हाजीपुर रेलवे के CPRO (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी) ने बयान जारी कर कहा है कि अगर ऐसी घटनाओं में किसी भी परीक्षार्थी की संलिप्तता पाई जाती है तो उन्हें नौकरी नहीं दी जाएगी। उन्होंने छात्रों से इस बाबत निवेदन किया। कहा, छात्रों से निवेदन हैं कि वे किसी के बहकावे में ना आएं। रेलवे में नौकरी के इच्छुक परीक्षार्थी ऐसी घटनाओं में शामिल पाए गए तो उन्हें रेल और सरकारी नौकरी में जाने से रोका जा सकता है।

टॅग्स :खेसारी लाल यादवरेलवे ग्रुप डीNTPC Groupबिहारउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीआकांक्षा दुबे मौत मामले में फिर बढ़ी समर सिंह की मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

भोजपुरीगानों की लोकप्रियता में क्या शालीनता का दम घुट रहा है ?

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड